24 HNBC News
24hnbc 2026 में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का खाका ही बदल जाएगा
Wednesday, 24 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 जून 2026।
वर्ष 2026 छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का खाका बदलने वाला साबित होने जा रहा है। ये परिवर्तन दो स्तर पर होंगे। बड़ी संख्या में नए जजों की नियुक्ति और कुछ जज रिटायर्ड होने वाले हैं। इसी महीने 29 जून को जस्टिस रजनी दुबे की विदाई है। अगस्त में जस्टिस राधा कृष्ण अग्रवाल और जस्टिस संजय श्याम अग्रवाल सेवा निर्वित हो जाएंगे। और सितंबर माह में चीफ जस्टिस का रिटायरमेंट है। इसके साथ ही चर्चा यह भी है कि दो जस्टिस तबादले के मार्फत छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट आ सकते हैं। बाल और बेंच से पांच पांच नाम जज बनने की प्रक्रिया में है जिन नाम की चर्चा बार कोटे से है उनमें पहला नाम शशांक ठाकुर जो फिलहाल उप महाधिवक्ता हैं दूसरा नाम आनंद दरिया उप महाधिवक्ता है तीसरा नाम रतन पुष्टि का है सौरभ शर्मा और आनंद शुक्ला भी जस्टिस बनने की सूची में शामिल बताए जाते हैं। पांच नाम जो ट्रेंच कोट से चल रहे हैं उनमें पहला नाम रजिस्टर रजनेश सिंह दूसरा नाम बलराम प्रसाद वर्मा, डीजे रायपुर , संतोष शर्मा डीजे कोरबा और दो नाम सुधीर कुमार और सुषमा सावंत के हैं। आश्चर्य की बात यह है कि बार और बेंच कोट से 5-5 नाम बार और बेंच कोट से जाने के बावजूद सिर्फ एक महिला ही इस कतार में है। देखा जाए तो यह स्थिति न्याय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।