24hnbc.com लो यूसीएमएस के कथित पदाधिकारी ने बेचा एक और भूमि का टुकड़ा, अबकी बार मामला व्यापार विहार का
Tuesday, 23 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 24 जून 2026।
यूसीएमएस नाम की ईसाई समाज की समिति के कथित पदाधिकारी का एक और मामला सामने आया है। यह मामला व्यापार विहार पटवारी हल्का नंबर 36 मौजा जूना बिलासपुर का है। बाजार मूल्य के अनुसार यहां की जमीन 7000 रुपए स्क्वायर फीट के लगभग है और मामला 2600 स्क्वायर फीट का है। यूसीएमएस के असल अटॉर्नी होल्डर डॉक्टर प्रयास कुमार प्रकाश ने डब्ल्यूपीसी 227/2026 प्रस्तुत की और हाई कोर्ट ने उनके पक्ष को सुनते हुए डब्ल्यूपीसी सिविल में राहत दी आदेश किया कि सिविल कोर्ट में मामले को प्रस्तुत करें और पूरी बात रखें।
भूमि घोटाला यूसीएमएस के कथित पदाधिकारी जयदीप रॉबिंसन ने वाद भूमि 2600 स्क्वायर फीट को पुलकित आकाश, चित्रलेखा बनवार के पास विक्रय कर दिया। उभय पक्ष अर्थात पुलकित आकाश और जयदीप रॉबिंसन ने प्रथम व्यवहार न्यायाधीश बिलासपुर में एक वाद प्रस्तुत किया। स्वत्व की घोषणा का और वाद में उभय पक्ष समझौता कर गए और कोर्ट से डिकरी हो गई डिकरी के आधार पर न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर में पुलकित आकाश के नाम पर रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण कर दिया। इसके आधार पर 2600 स्क्वायर फीट जमीन जिसे बेचने का अधिकार यूसीएमएस के कथित पदाधिकारी को था ही नहीं बिक गया। यूसीएमएसके सेक्रेटरी डॉ प्रयास कुमार प्रकाश ने पहले व्यवहार न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया जहां से अनुतोष ना मिलने पर वे हाई कोर्ट गए हाई कोर्ट ने मामले की बारीकी को समझते हुए उन्हें राहत दी और अब मामला दोबारा व्यवहार न्यायालय में है।
कुछ ही दिन पूर्व व्यवहार न्यायालय से ही यूसीएमएस के कथित पदाधिकारी जयदीप रॉबिंसन के विरुद्ध इन्हीं तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश हुआ है वहां वाद भूमि नजूल सेट की थी और अब वाद भूमि लगानी है। पर पावर ऑफ अटॉर्नी दोनों स्थानों पर एक समान है ऐसा लगता है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यूसीएमएस, सीएनआईटीए, सीएनआई कि बेशकीमती भूमि टुकड़ों को फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के दम पर बिक्री करने का संगठित गिरोह काम कर रहा है।