24 HNBC News
24hnbc गर्मागर्म बेसन का हलवा, खाए ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए
Saturday, 19 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

ठंड में आप कितने ही गर्म कपड़े क्यों न पहनें लेकिन खुद को भीतर से गर्म रखने के लिए आपको कुछ ऐसी चीजें जरूर खानी चाहिए जिससे कि शरीर का तापमान भी गर्म रहे। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बेसन के हलवे की रेसिपी- 

 

 

सामग्री :

बेसन - 1 छोटा बाउल घी - 1/2 छोटा बाउल चीनी - 1 छोटा बाउल पानी - 21/2 छोटा बाउल इलायची - 2-3 कटे हुए काजू - 1 टी स्पून किशमिश गार्निशिंग के लिए 

 

 

विधि : सबसे पहले एक पैन में बेसन को हल्का भूरा होने तक भूनें। अब इसमें घी और चीनी मिलाकर अच्छे से हिलाएं। अब पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। 

उबाली आने दे, एक बार यह मिक्सचर गाढ़ होने लगे तो लगातार हिलाते रहें। 

 पैन को गैस से उतार कर ठंडा होने दें। 

इसी बीच इलायची को कूट लें। 

अब इसे हलवे पर बुरके। 

 काजू और किशमिश से गार्निश करें।