24hnbc मखौल का माहौल और अपनी अक्षमता का प्रदर्शन कोई सीखे प्रधान से
Wednesday, 17 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 जून 2026।
21 जून नजदीक आ रहा है आप कहेंगे हर साल आता है। यह 21 जून अन्य से अलग है यह 21 जून बताता है कि भारत सरकार कितना अक्षम है और उसके अतार्किक कदम देश के भविष्य अर्थात युवाओं को गड्ढे में डाल देगी। एक उदाहरण देखें 21 जून को नीट की परीक्षा है यह दोबारा हो रही है और सरकार ने मैसेजिंग एक्ट टेलीग्राम को प्रतिबंधित कर दिया है। क्या कर्णधारो को नहीं पता कि किसी प्रतिबंधित एप का इस्तेमाल बीपीएन पर जाकर किया जा सकता है तो प्रबंध जैसा कदम की तुक क्या है। जिस दिन ऐप को प्रतिबंधित किया गया उसी दिन यह चर्चा थी कि नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी परीक्षा के कुछ पेपर लीक हैं और उन्हें मैसेजिंग एक्ट के जरिए मात्र 199 रुपए में बेचा गया है।
सीबीएसई परीक्षा ऑन स्क्रीन मार्किंग पर बहुत कुछ बोला जा रहा है और मुख्य बात जवाब देही और उत्तरदायित्व की है जब कोई जवाब देही तय नहीं होगा पेपर लीक परीक्षा आयोजन संबंधी कुव्यवस्था बदस्तूर जारी रहेगी। मैसेजिंग एक्ट पर प्रतिबंध प्रश्न पत्र को वायु सेवा के विमान से भेजना केवल अपना माखौल उड़ाना है और अपनी और अक्षमता का प्रदर्शन करना है।