24hnbc चाकू बाजी से घायल किरण के बयान का पुलिस के लिए नहीं कोई महत्व
Wednesday, 17 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 जून 2026।
वह कह रही है कि उसे जिसने चाकू मारे उसके पति के कहने पर मारे है पर पुलिस है कि कहती है वह पुरानी बात है। यह मत बोलो किरण निर्मलकर अभी मस्तूरी के प्राथमिक के स्वास्थ्य केंद्र में छह जगहों चाकु खाकर पड़ी है। उसे चाकू उसी के दोस्त संदीप खरे में मारे हैं यह कहकर की आजकल मेरे से बात नहीं करती।
किरण निर्मलकर शादीशुदा है उसके अपने पति से तलाक का मामला चल रहा है पति कहता है किरण बदचलन है और उसके कई दोस्त हैं। किरण का बच्चा भी उसके पूर्व पति के पास ही है किरण अस्पताल में पड़ी रहती है कि उसने संदीप से बात करना बंद कर दिया था और उसके पूर्व पति ने संदीप को हायर करके उसे घायल करवाया और इस बात का उसके पास सबूत है। पर मस्तूरी थाना है कि किरण के पति को पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाती।