24 HNBC News
24hnbc खुल गए स्कूल और शुरू हो गया डायोसिस का विवाद
Monday, 15 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 जून 2026। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के अधिकार विहीन पदाधिकारी स्वयं को शासन से ऊपर समझ रहे हैं और उन्होंने अपने पोपेट प्राचार्य के मार्फत 19 स्कूलों के भीतर व्हाट्सएप चैट के माध्यम से 22 जुलाई तक छुट्टी घोषित कर दी। व्हाट्सएप चैट में यह भी कहा जा रहा है कि जो टीचर इस आदेश को नहीं मानेंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वैधानिक प्राचार्या ने इस व्हाट्सएप आदेश की जानकारी जिले के जिला अधिकारी और कलेक्टर को दे दी है। 
आज 16 जून को छत्तीसगढ़ में समस्त स्कूलों में शैक्षणिक सत्र दोबारा चालू हुआ जहां सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों में शैक्षणिक सत्र व्यवस्थित रहा वही डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के 19 स्कूलों में उहापोह की स्थिति बनी रही।
रायपुर के सेंट पॉल स्कूल में प्राचार्य कक्ष में छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के अधिकार विहीन पदाधिकारी जबरदस्ती करते रहे जबकि साल का शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक स्टाफ एक ही बात कर रहा था। रजिस्टर फॉर्म समिति से सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित धारा 27 की प्रतिलिपि दिखाएं और आगे काम करें। जबकि वैधानिक पदाधिकारी धारा 27 को न दिखाकर हम चुनाव जीत गए हैं कहते रहे। 
इसी तरह बिलासपुर के बर्जेस स्कूल में भी विद्यार्थियों को भ्रमित करने के लिए एक व्हाट्सएप चैट घुमाया जाता रहा। कुल मिलाकर पदाधिकारी का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना दिखाई देता है। और वे स्वयं को नियमों से ऊपर मानकर चलते हैं।