24 HNBC News
24hnbc मुख्य आरोपी को जेल भेजने के बाद पाॅक्सो का मामला गया ठंडे बस्ते में
Wednesday, 10 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 11 जून 2026। 
विधानसभा बिल्हा के अंतर्गत सिरगिट्टी थाना क्षेत्र सेंट जेवियर स्कूल छात्रा दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी शिक्षक राहुल बंगारू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की जांच अब ठंडे बस्ती में लग रही है। पुलिस ने अपने एफआईआर जो सेंसिटिव है में तीन अन्य को आरोपी बनाया है। सूत्र बताते हैं कि तीन में से दो पुरुष आरोपी हैं एक महिला इन तीनों को फरार बताया जाता है जबकि एक आरोपी तो एफआईआर के दूसरे दिन तक की स्कूल में ही काम कर रहा था। 
दैहिक शोषण का घटना स्थल होटल शिवम तोरवा क्षेत्र का रिसेप्शनिस्ट को अभी तक आरोपी नहीं बनाया गया। इसके पहले भी इसी थाना क्षेत्र में संचालित ओयो होटल में भी पाॅक्सो का मामला ही दर्ज हुआ था। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया और जांच के नाम पर आगे की कार्यवाही को शिथिल कर दिया गया। ऐसा पाया गया कि ओयो होटल पूर्ण तरीके से अवैध था। यहां तक की नगर पालिक निगम बिलासपुर ने इस होटल के भवन स्वामी को नोटिस जारी किया। भवन अधिकारी ने भवन का नक्शा, और अन्य जरूरी कागजात मांगे पर तय तिथि में कागज प्रस्तुत नहीं किए गए और अब यह होटल बंद है। लगता है विकास पुरुष के विधानसभा क्षेत्र में नियमों का कोई महत्व नहीं है। 
सेंट जेवियर स्कूल जी भवन में संचालित है वह भी मूलतः विवाह घर था। सफलतापूर्वक संचालित ना होने के कारण भवन स्वामी ने उसे सेंट जेवियर स्कूल को किराए में दे दिया। जानकार बताते हैं कि भवन का नक्शा और भवन के निर्माण में जमीन आसमान का अंतर है । हमारी टीम ने भी जब इस स्कूल का निरीक्षण किया था तो पाया था कि स्कूल के प्रसाधन अत्यधिक छोटे हैं जिसके कारण परेशानियां तो होती ही होगी। पर अभी मुख्य बात स्कूल के शिक्षकों के चरित्र सत्यापन का है। लगता है कि स्कूल में शिक्षकों को नौकरी के साथ ही चरित्र सत्यापन की व्यवस्था अनिवार्य होनी चाहिए जो नहीं होती। 
सिरगिट्टी क्षेत्र में ही सेंट जेवियर के दो स्कूल संचालित हैं और दोनों के भूमि संबंधी विवाद बताए जाते हैं। और स्कूल दोनों स्थानों पर किराए के भवनों में संचालित है।