24hnbc शिक्षक चयन में ही है खोट, सेंट जेवियर सिरगिट्टी का स्तब्ध कर देने वाला मामला
Monday, 08 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 9 जून 2026।
विधानसभा क्षेत्र बिल्हा सिरगिट्टी स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल बन्नाक चौक बिलासपुर में एक नाबालिक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले ने बिलासपुर की कथित प्रतिष्ठित स्कूलों की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। सिरगिट्टी थाना में जब पीड़ित परिवार ने जब एफआईआर कराई तो सबसे पहले हमेशा का रोना फिर से उजागर हुआ। पहले तो एफआईआर को लेकर लेट लतीफी हुई। जब पुलिस अधीक्षक ने कढ़ाई की तो एफआईआर दर्ज हुई । हाल ही में सिरगिट्टी के टी को बदल गया था उसे समय भी एक ओयो होटल में नाबालिक का दैहिक शोषण हुआ था और जांच में लापरवाही हुई थी। इस बार तो मामला स्कूल के टीचर का है और स्कूल भी छोटा-मोटा नहीं नमकीन स्कूल सेंट जेवियर जिसकी बिलासपुर शहर में कई ब्रांच हैं। सिरगिट्टी में ही दो ब्रांच काम करती है स्कूल का नाम जब उजागर हो गया तो इस स्कूल के छात्र-छात्राओं के पालकों को चिंता हुई और और आज 9 तारीख को दर्जनों पालक स्कूल में घेर बैठे हैं। वे पूछ रहे हैं कि शिक्षकों की नियुक्ति का आधार क्या है। सूत्र बताते हैं कि दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक बीई पास है। वह बीएड नहीं है बीई पास व्यक्ति दसवीं से नीचे की क्लास पढ़ता था। कहा तो यह भी जाता है कि इस स्कूल में शिक्षक बनने से पहले वह मार्केटिंग का काम करता था। सीधी सी बात है वह शिक्षक नहीं था।
निजी स्कूलों में सेफ टच, बेड टच को लेकर किताबी बातें बहुत की जाती हैं पर आज युवा मानसिकता को देखते हुए स्कूलों में यूथ मनोविज्ञान के जानकारी नियुक्त नहीं किए जाते... पहले युवा का आयु वर्ग कुछ अन्य था अब तो आठवीं के छात्र-छात्राएं भी युवा जैसा व्यवहार करते हैं। और उनकी मनोवैज्ञानिक समझ स्कूली किताबों से नहीं, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया से बनती है। सेंट जेवियर स्कूल की सबसे बड़ी समस्या स्थान है । यह बिल्डिंग कभी भी स्कूल के लिए बनाई ही नहीं गई थी कुल मिलाकर स्कूल पैसा कमाने की फैक्ट्री बन गए हैं। सेंट जेवियर का प्रबंध उड़ीसा में बैठता है और उसे रबर स्टैंप प्राचार्य चाहिए । यस सर कहने वाले प्राचार्य उड़ीसा से ही आयात करके ले जाते हैं।
सेंट जेवियर की घटना बिलासपुर के शिक्षा जगत पर लंबे समय तक दाग बनी रहेगी।