24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Saturday, 19 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 20 द‍िसंबर : चंद्रमा कुंभ राशि में, जानिए शुभ और अशुभ मुहूर्त

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 29 शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी रविवार विक्रम संवत 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 06, जमादि उल्लावल 04, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 दिसंबर सन् 2020 ई॰।

सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु:। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। षष्ठी तिथि अपराह्न 02 बज कर 53 मिनट तक उपरान्त सप्तमी तिथि का आरंभ।

शतभिषा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक उपरान्त पूर्वाभद्रपद नक्षत्र का आरंभ बज्र योग मध्‍याह्न 12 बजकर 02 मिनट तक उपरान्त सिद्धि योग का आरंभ।

तैतिलकरण अपराह्न, 02 बज कर 53 मिनट तक उपरान्त वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिनरात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 20 द‍िसंबर : सुबह 07 बजकर 9 म‍िनट पर।

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 20 द‍िसंबर : शाम 05 बजकर 29 मिनट पर।

आज के शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 म‍िनट से 12 बजकर 40 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 2 मिनट से 02 बजकर 43 म‍िनट तक। अमृत काल मध्‍य रात्रि में 1 बजकर 25 म‍िनट से 3 बजकर 6 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 52 म‍िनट से रात 12 बजकर 47 मि‍नट तक। गोधूलि बेला शाम को 5 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक। त्रिपुष्‍कर योग रात को 9 बजकर सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक। रवि योग सुबह 7 बजकर 9 मिनट से रात को 9 बजकर 1 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। गुल‍िक काल दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 म‍िनट तक।

आज का उपाय : रविवार को तांबे के लोटे में जल लेकर और उसमें लाल फूल और लाल चंदन डालकर सूर्य देवता को अर्घ्‍य दें।