24hnbc दुष्कर्म के आरोपी दे रहे आशीष
Thursday, 04 Jun 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 5 जून 2026।
डायोसिस ऑफ लखनऊ और उससे जुड़े डायोसिस एजुकेशन बोर्ड के पदाधिकारी मॉरिस एडगर दान के खिलाफ प्रयागराज के एक थाने में सामूहिक दुष्कर्म जान से मारने का एफआईआर है। यह मामला कर्नलगंज थाने में दर्ज हुआ है। बिशप पर आरोप है कि उन्होंने डायोसिस की एक स्कूल की प्रिंसिपल का नाजायज फायदा उठाया एडगर दान छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में मसीही समाज के एक शादी के कार्यक्रम में आशीष देते दिखाई दिए। लगता है प्रबुद्ध ईसाई समाज पापा से घृणा करो पापी से नहीं की तर्ज पर काम करता है। शादी की वीडियो को देखकर लगता है कि बिशप सामूहिक दुष्कर्म, यौन शोषण की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी बड़ी बेफिक्री से घूम रहे हैं।
मैं सबको स्वीकार करता हूं सब मुझे स्वीकार करते हैं के भाव से वे आशीर्वाद दे रहे हैं। हमारे पास मेहमान और मेजबान के स्टील फोटो भी है। उन फोटो में सामूहिक बलात्कार का आरोपी दान अपने महिला सहयोगियों के साथ हंस-हंसकर बातें करते दिखाई दे रहे हैं। हम यह फोटो निजता के अधिकार का सम्मान करते हुए प्रकाशित नहीं करते पर इतना तो का ही सकते हैं कि ईसाई समाज के बुरे दिन है कि उनके बिशप पहले भ्रष्टाचार के मामलों में और अब सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में नाम जद आरोपी हैं ऐसे आरोपियों से उन्हें आशीर्वाद लेना पड़ता है।