24 HNBC News
24hnbc लोकतंत्र अब ईश्वरीय सत्ता की ओर अग्रसर, अर्थव्यवस्था सीताराम कहिए
Tuesday, 26 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 27 मर्ई 2026।
3 एफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है। फ्यूल, फर्टिलाइजर, फॉरेन एक्सचेंज अब यह बात केंद्र ने मान नहीं ली, सीधी बात है घरेलू बाजार पर ध्यान केंद्रित कर अर्थव्यवस्था को दिशा दी गई होती तो संकट इतना गहरा नहीं होता। देशभक्ति का चासनी चढ़कर बचने की गुजारिश की जा रही है। सीधी बात है सरकार स्थिति को संभालने में अक्षम है। इस प्रश्न पर की संकट क्यों आया पर चर्चा नहीं की जा रही है। नीति के मोर्चे पर करने के लिए सरकार के पास ज्यादा कुछ नहीं है। जीएसटी को सरल बनाना, श्रम कानून में सुधार करना, एफडीआई को निजी क्षेत्र के लिए खोलना, यूरोपियन जैसे पक्षो के साथ मुक्त व्यापार... समझौता जैसे कदम सरकार पहले उठा चुकी है। फिर भी निवेशकों का भरोसा बहाल नहीं हुआ हालात बद से बदतर हो गए। यह क्यों हुआ निवेशकों की कीमत पर कुछ कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाना। भारतीय अर्थव्यवस्था को ले डूबा। अपने पराये का भेद देखकर राज्यों में निवेश कराना अर्थात गैर भाजपा शासित राज्यों में कॉर्पोरेट को न जाने देना। ऐसे कॉरपोरेट जो सरकार के भक्त नहीं है को सतना, जब आयत निर्भर मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात उन्मुख कारोबार के लिए बाहरी कर्म से स्थितियां प्रतिकूल हो रही है। तो क्या अर्थव्यवस्था की बुनियादी दिशा पर पुनर्विचार की जरूरत नहीं है। पर हमारी नीति व्यक्ति केंद्रित है और यही कारण है कि अर्थव्यवस्था के दावे अब खोखले सिद्ध हो रहे हैं। दीनदयालों से सेवा तीर्थ यह भाषा बता रही है कि लोकतंत्र अब ईश्वरीय सत्ता की ओर जा रहा है।