24 HNBC News
24hnbc यूं ही नहीं कोई बीएमडब्ल्यू हो जाता
Tuesday, 26 May 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 26 मई 2026।
बिलासपुर के चकरभाठा थाने में एक बीएमडब्ल्यू पकड़ी गई। वहां का नंबर सीजी10सीए 3999 मामला साधारण है। चालक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सनरूप में डांस कर रहा था पर परिवहन चालक प्रतीक लूथरा पिता संजय लूथरा की एक अन्य कहानी भी है। संजय लूथरा छत्तीसगढ़ शासन के जंगल विभाग में थे। कुछ दिन पूर्व वे सेवा निर्वित हुए। बीएमडब्ल्यू कर की कीमत इतनी कम नहीं है कि रिटायर्ड शासकीय अधिकारी उसे खरीदें। कहां जाता है कि अपनी पूरी नौकरी के दौरान संजय लूथरा फर्जी जाति सर्टिफिकेट शिकायत का सामना करते रहे। इतना ही नहीं उन्होंने चपोरा तहसील रतनपुर में आदिवासी बनकर लगभग 9 एकड़ जमीन खरीदी और उसे पर एक रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। दूसरी तरफ उन्होंने बिलासपुर मंदिर चौक पर एक जमीन बेची जिसमें वे अपनी जाति सामान्य दर्शाते हैं। और इस बेसकीमती भूखंड को खरीदने वाला सामान्य है इस मामले में वर्ष 2024 में नजूल अधिकारी बिलासपुर और तहसीलदार रतनपुर दोनों के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई पर संजय लूथरा ने उसे समय अपनी प्रभावशाली नौकरी के कारण शिकायत को दबबा दिया।
मंदिर चौक की जिस जमीन के टुकड़े को बिक्री करके करोड़ कमाया गया है उसके संदर्भ में समाज के बुजुर्ग बताते हैं कि लूथरा परिवार ने इस टुकड़े को समाज को दान दे दिया था। दान में दी गई जमीन को दोबारा अपने नाम पर कैसे पट्टा बनवाया गया और नजूल की भूमि को जाति बदलकर बेच दिया गया क्योंकि संजय लूथरा ने जंगल विभाग की नौकरी ट्राईवल बन कर की और रतनपुर तहसील में 9 एकड़ ट्राइबल की जमीन ट्राइबल बनकर ही क्रय कि कहते हैं यूं ही नहीं कोई बीएमडब्ल्यू हो जाता।