24hnbc बिशप किसका डायोसिस का या बजरंग दल का
Monday, 25 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 26 मई 2026।
इस फोटो में राष्ट्रीय बजरंग दल के लेटर हेड वाला ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों को दिया जा रहा है। जिन हाथों से दिया जा रहा है वे हाथ छत्तीसगढ़ डायोसिस की बिशप सुषमा के हैं। बिशप के बाएं हाथ की तरफ जो प्रतिभा खड़ी है वो पास्टर आशिम विक्रम है। 22 मई 2026 को रायपुर सिविल लाइन थाने के बाहर बजरंग दल ने ही छत्तीसगढ़ डायोसिस और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया तो अब यह प्रश्न उठना स्वाभाविक है कि बजरंग दल और डायोसिस के बिच क्या संबंध है।
डायोसिस के कई पदाधिकारी के खिलाफ फर्जी लेटर हेड और फर्जी पदाधिकारी बनकर काम करने के आरोप हैं। यहां तक की ऐसे आरोपों के चलते उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में ही एफआईआर दर्ज है। तो बिशप जी लेटर हेड का ज्ञापन प्रशासन को दे रही है वह असली है या बनावटी, बनावटी इसलिए कहा जा सकता है कि यही बजरंग दल इन दोनों छत्तीसगढ़ डायोसिस और छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के मनमानी के खिलाफ आंदोलन कर रहा है। वह भी दर्जनों शिक्षकों के निलंबन के विरोध में... मांगो में यह मांग भी शामिल है कि जिन प्रकरणों में डायोसिस के पदाधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है उनमें शीघ्र चालान प्रस्तुत किया जाए। और दूसरी ओर डायोसिस की बिशप बजरंग दल के लेटर हेड पर ज्ञापन प्रस्तुत कर रही है। एक संभावना और भी है की दोनों मिलकर पूरी ईसाईयत को निपटने में लगे हैं। या इसलिए कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की एक लावी पिछले 2 साल से छत्तीसगढ़ डायोसिस पर हावी है निष्पक्ष रूप से ईसाई संस्थाओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आवाज उठाता है उसे निपटने में लगी है। और इस लावी को कथित पदाधिकारी का सहयोग भी प्राप्त है।