24hnbc अशोक वानखेडे का अमित को लेकर छोटा खुलासा, छ.ग. की राजनीति में है इसके गहरे राज
Wednesday, 20 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 मई 2026।
यूट्यूब पर बुधवार पब्लिक इंडिया नाम के यूट्यूब चैनल पर अशोक वानखेडे से एक बातचीत आती है। 20 तारीख बुधवार मई को भी इसका प्रसारण हुआ इस पूरे बातचीत में संदर्भ वश छ.ग. के अंतिम विधानसभा चुनाव 23 - 24 के संदर्भ में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. खुलासा अशोक वानखेडे जी ने किया है और उन्होंने जो कहा उनका सोर्सेस अमित जोगी ही हैं। श्री वानखेड़े ने कहा कि उनके मित्रों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी थे और यह मित्रता पुरानी थी इस लिहाज से वे जोगी परिवार से मेलजोल बनाए रखते हैं। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में अमित जोगी से उनकी मुलाकात हुई थी मुलाकात में अमित ने बताया कि कैसे विधानसभा चुनाव के दौरान वे भाजपा के उसे नेता के संपर्क में थे जिसके पास हर चुनाव जीताने की रणनीति होती है। मुलाकात में उन्हें कहा गया कि आप की पार्टी को मैदान में उतरना है। शेष बात एक अन्य नेता आपको समझा देंगे। अशोक वानखेडे का कहना है उनके बाद जोगी उसे नेता के साथ एक बंगले गए बंगाल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो का था। साथ चले गए थे इसलिए मुलाकात करना ही पड़ा बातचीत श्रष्ठाचार तक सीमित रही शेष बात मध्यस्थ के साथ होनी थी। वहां से बाहर आकर मध्यस्थ ने अमित जोगी से कहा कि आप की पार्टी को बसपा के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ चुनाव लड़ने हैं।
इंटरव्यू में वानखेड़े ने कहा है कि अमित जोगी के अनुसार उन्होंने मध्यस्थ से कहा हम उनके साथ चुनाव लड़ने का अनुभव रखते हैं अनुभव बेहद खराब है और उनके बाद बातचीत पटरी से उतर गई। वर्ष 2023- 24 का चुनाव जेसीसीजे के लिए बेहद खराब गया हालांकि पब्लिक इंडिया के बुधवार 20 मई वाले वानखेड़े एपिसोड में उतनी ही चर्चा है पर छत्तीसगढ़ की चुनावी राजनीति और राजनीति को जानने वाले समझ सकते हैं कि मामला कितना गंभीर था।
अपनी अलग पार्टी बनाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को जो सफलता मिली थी वह चौंकाने वाली थी उनके 90 विधान सभा वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा में 7 सीट आई थी भाजपा का प्रदर्शन बहुत खराब था जब तक 2003 के बाद भाजपा तीन बार चुनाव जीती डॉ रमन मुख्यमंत्री रहे और हमेशा यह बात कही जाती रही कि भाजपा सरकार बनने में जोगी की भूमिका महत्वपूर्ण है। 2023 विधानसभा चुनाव जेसीसीजे अकेली लड़ी थी पर किसके लिए लड़ रही थी..? अमित जोगी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव में थे पाटन विधानसभा जहां से जीतने की कोई संभावना नहीं थी उन्होंने यह फैसला किसके कहने से लिया था जोगी परिवार की राजनीति को शून्य में पहुंचने के लिए भूपेश बघेल और भाजपा के भूमिका कोई काम नहीं है। अमित जोगी मरवाही विधानसभा से विधायक रहे इस विधानसभा में उनकी सक्रियता और प्रभाव की चर्चा आज भी होती है इस विधानसभा चुनाव के बाद कैसे जग्गी हत्याकांड की फाइल निकली अमित जोगी को उच्च न्यायालय से आजीवन कारावास मिला और फिर जेल दाखिले के पूर्व संध्या पर सुप्रीम कोर्ट से कैसे राहत मिली सब एक थ्रिलर मूवी की तर्ज पर अभी-अभी घटित हुआ है। अमित जोगी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है यह चरित्र कैसे खुद को राजनीति में जिंदा रखेगा इसे हम देखेंगे।