24 HNBC News
नया बखेड़ा हुआ खड़ा डायोसिस की सर्किट हाउस में हो गई पत्रकार वार्ता
Monday, 18 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 19 मई 2026।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के हालिया हुए चुनाव में धारा 27 की प्रमाणित कॉफी लिए बगैर स्कूल पर कब्जा करना संस्था के पदाधिकारी को अब और विवादित करता जा रहा है। स्कूलों की वित्तीय कुप्रबंधन और थोक में शिक्षकों का टर्मिनेशन पर पहले रायपुर में और बाद में मुंगेली में डायोसिस बचाव के संदर्भ में पत्रकार वार्ता की। रेनबो स्कूल मुंगेली में वर्तमान प्रबंध को हटाकर अपने पिट्टू बिठाने की जुगत गिरने वाले नितिन गुट ने मुंगेली के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता हुई इससे मुंगेली का जिला प्रशासन नाराज बताया जाता है। पूछा जा रहा है कि डायोसिस के पदाधिकारियों को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की अनुमति कैसे मिल गई या यह पत्रकार वार्ता बिना अनुमति ही हो गई। 
मुंगेली का रेनबो और जीपीएम का स्कूल कभी भी नितिन गुट के कब्जे में नहीं आया और इस बार इस पर आधिपत्य जमाने के लिए नए सिरे से चढ़ाई हो रही है। पत्रकार वार्ता में दोनों पक्ष एक दूसरे को गलत साबित करते हैं। मुंगेली में, रायपुर में छत्तीसगढ़ डायोसिस, छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन और छत्तीसगढ़ डायोसिस बचो की पत्रकार वार्ताएं होती है पर बिलासपुर जहां डायोसिस लोकस न होने पर 10000 करोड़ की संपत्ति जेकमेन मेमोरियल मिशन अस्पताल हाथ से निकल गया पर आज तक पत्रकार वार्ता नहीं हुई। 
केवल जेकमेन नहीं बर्जेस इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक तरफ वित्तीय अनियमितता दूसरी तरफ बर्जेस कंपाउंड के भीतर महादेव का नर्सिंग कॉलेज और दो नंबर में डायोसिस के एक पदाधिकारी पर इससे लंबी फंडिंग लेने के आरोप मंदिर चौक से लेकर व्यापार विहार तक सीएनआई, सीएनआईटीए, यूसीएमएस, सीडब्ल्यूबीएम 4 लाख करोड़ की संपत्ति पर नाम चढ़ाने के राजस्व और न्यायालिन प्रकरण पूरे संभाग में ईसाई समाज और उनकी संस्थाओं के विवाद और नैतिक पतन के चर्चे पर किसी भी संस्थान का कोई भी कथित पदाधिकारी पत्रकार वार्ता नहीं करता।