24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर के शिक्षा विभाग में चल रहा है सुनियोजित एच आर ए घोटाला
Thursday, 14 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर,15 मई 2026।
जिला प्रशासन के अंतर्गत दर्जनों कार्यालय हैं। पर खबरों में सबसे ज्यादा स्थान पाने वाला कार्यालय शिक्षा विभाग है। खबरें अधिकतर नकारात्मक ही होती है। इस विभाग में शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कार्य में लगे कर्मचारियों का वेतन पर्याप्त से अधिक पर्याप्त है। उसके बाद भी इस विभाग में वर्षों से एच आर ए घोटाला हो रहा है। जब कभी भी इस संदर्भ में, सूचना का अधिकार लगा जवाब नहीं मिला। पर यह एच आर ए घोटाला जारी है और अब हम इसे देशभक्ति के विरोधाभासी शब्द से जोड़ सकते हैं। 
नियम है यदि पति-पत्नी एक ही ब्लॉक में पदस्थ होंगे तो किसी एक को एच आर ए मिलेगा पर यहां कई ऐसे दंपति हैं। जो एक ही ब्लॉक में पदस्थ हैं और दोनों एच आर ए ले रहे हैं। बिलासपुर शहर के वर्गीकरण के अनुसार एच आर ए मूल वेतन का लगभग 10% होता है। ऐसे में एक व्याख्याता 1 साल के भीतर लगभग लाख रुपए की चोट सरकार को पहुंचना है। इस आर्थिक घोटाले को क्या इनकी राष्ट्रभक्ति कहेंगे। और ऐसे राष्ट्र भक्तों की संख्या बिलासपुर जिले में दो दर्जन पर कर रही है। एक जिले में लगभग दो दर्जन से ज्यादा राष्ट्रभक्ति हैं तो पूरे छत्तीसगढ़ में इन उच्च शिक्षित राष्ट्र भक्तों की संख्या प्रभावशाली मानी जानी चाहिए। क्या राज्य के गोपी राज्य के कोष को सुनियोजित तरीके से लूटे जाने के खिलाफ कुछ करेंगे।