24 HNBC News
कील से कील निकालने का अंजाम होगा बुरा संस्था कहे तू चोर, व्हिसल ब्लोअर बोले तू चोर
Wednesday, 13 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 14 मई 2026।
धर्म स्वतंत्र कानून का खुला विरोध करने वाले अरुण पन्नालाल जो छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम यूट्यूब भी चलाते हैं के मामले में छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत के पदाधिकारी ने निजी तौर पर एक शिकायत पुलिस कमिश्नर महोदय रायपुर से की है। यह मामला इसलिए रोचक है कि कुछ दिन पूर्व जब छत्तीसगढ़ के इस नए कानून के विरोध में, राजधानी में धरना प्रदर्शन हुआ था तो जिस बड़े पैमाने पर नागरिक आये उससे शासन का खुफिया तंत्र परेशान है। ऐसा ही एक विरोध प्रदर्शन बिलासपुर में भी हुआ था। 
शासन को यह समझ ही नहीं आ रहा की इतनी बड़ी तादाद में नागरिक शामिल हो रहे हैं क्या इसके पीछे कोई पृथक वित्तीय प्रबंधन है या यह स्वमोटीव है। छत्तीसगढ़ डायोसिस के कुछ पदाधिकारी का इस विधेयक को खुला समर्थन था। पर यह शिकायत व्यक्तिगत स्तर पर हुई है शिकायतकर्ता का कहना है कि अरुण पन्नालाल अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से धार्मिक व्यमनस्थ फैलाने संस्था की धूमिल करने, भ्रामक प्रचार करते हैं। शिकायत कह रही है कि उन्हें विदेशी फंडिंग मिलती है। शिकायत की कॉपी समाचार के साथ टैग है।
सवाल यह उठता है कि शिकायतकर्ता संस्था का नाम क्यों नहीं बताता की किस संस्था की छवि खराब हो रही है। अरुण पन्नालाल को अपने प्रबोधन में खुलेआम छत्तीसगढ़ डायोसिस का नाम लेते हैं। शिकायतकर्ता के विरुद्ध रायपुर के सिविल लाइन थाने में पूर्व से ही एक आर्थिक घोटाले की एफआईआर दर्ज है। बिलासपुर के बर्जेस स्कूल में फीस संकलन का पैसा धर्मांतरण में उपयोग होता है ऐसी शिकायतें हैं और इस दुरुपयोग की जिम्मेदारी भी इन्हीं संस्था पदाधिकारी की है तो एक शिकायत पर कार्यवाही और एक को ठंडे बस्ते में डालना जताता है कि कील से कील निकालने का एक खतरनाक काम शुरू हो गया है। इसमें नुकसान किसका होगा यह समय बताएगा।