24 HNBC News
24hnbc गेस्ट हाउस, धुएं के छल्ले, शॉर्ट सर्किट पेटिकोट राज में कहां जा रही यह ऐतिहासिक विरासत
Tuesday, 12 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर,13 मई 2026
छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत के कुछ पदाधिकारियों की अनैतिक गतिविधियों के चलते यूट्यूब पर ईसाई समाज के वरिष्ठ पथ प्रदर्शक पन्नालाल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहते हैं कि अपंजीकृत संगठन का एक पदाधिकारी (उन्होंने तो उनके पद का भी नाम लिया है पर हम नहीं ले रहे) डायोसिस के गेस्ट हाउस में पंजीकृत समिति के रायपुर स्थित एक स्कूल की प्रिंसिपल के साथ रात गुजर रहा था और इस व्यभिचार लीला की सूचना पदाधिकारी के घर पर दी गई। जहां से प्रभावित ने रात में ही रायपुर पहुंचकर खलनायकी की सोटरंजन कर दी। यह खबर 24 एचएनबीसी के पास घटना दिनांक के तुरंत बाद से थी पर ऐसे मामलों पर लिखना आदर्श पत्रकारिता के दायरे में नहीं आता पर जब समाज का पथ प्रदर्शक ही स्वयं यूट्यूब पर आकर पूरा व्याभिचार लीला बता दे और समाज के लोगों से आवाहन करें कि वह अनैतिकता के विरुद्ध एकजुट हो तो खबर बनती हैं। हमें समाचार में व्यभिचार से दो नशे वाली एक और सेंट कैथल चर्च की एसी कांड की खबर क्रमशः बताएंगे।
पदाधिकारी महोदय के साथ जो खलनायक का (प्राचार्या) पाई गई यह पूर्व से ही रायपुर में खासी चर्चित है। मैडम ने स्वयं को एसटी बताते हुए ईसाई समाज के दो व्हिसलब्लोअर के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की थी बाद में मैडम के एसटी न होने की बात खुली तो उन्होंने महिला आयोग और महिला थाने की शरण ले ली। महिला थाने में कहा जाता है कि एक लंबी रकम खर्च करके एक एफआईआर दर्ज तो हो गई पर प्रकृति का न्याय उसी दिन महिला थाने की टीआई महोदय दरियो एक अन्य मामले में रिश्वत लेती धरी गई। इस मामले में महिला आयोग ने शिकायतकर्ता मैडम को आयोग के समक्ष उपस्थित होने कई बार कहा गया पर छेड़खानी की शिकायत सच हो तो मैडम आयोग के सामने उपस्थित हो इस मामले में कोर्ट ने भी शिकायतकर्ता को उपस्थित होने कहा है। पर वे उपस्थित नहीं हो रही है। ऐसा माना जाता है कि मैडम ने पदाधिकारी के इशारे पर छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई तो वे प्राचार्य भी नहीं थी और एफआईआर के बाद बन गई और अभी भी है। जब यह गेस्ट हाउस में स्पेशल सर्विस दे रही थी। 
अब दूसरा मामला सोशल मीडिया पर भी एक चर्च के पास्टर और उनके महिला मित्र अनौपचारिक वस्त्रो में गले में हाथ डाले वाली फोटो वायरल हो रही है। हमारे पास फ्रंटफेस वाली फोटो है पर हम इस बैक पोज पर डाल रहे हैं। पास्टर महोदय को मोरल वैल्यू की अकल भले ना हो पर हमें उचित पत्रकारिता के नियम का पालन करना है। 
तीसरी खबर गेस्ट हाउस वाले पदाधिकारी महोदय का पुत्र छत्तीसगढ़ के एक चर्च में पास्टर बताया जाता है इनका भी नशे के छल्ले उड़ता हुआ वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इन सब ने अपंजीकृत संस्था के प्रमुख जो महिला है और उनकी टीम का खूब भद पीट रहा है। अब यह कहने में कोई संकोच नहीं की जो कुछ भी चल रहा है वह पेटिकोट के तले और उनके दम पर चल रहा है।
अंतिम खबर एसी कांड की है सब जानते हैं पुराने चर्च की छत की ऊंचाई बहुत ज्यादा होती है इसी कारण इन चर्चाओं में एसी प्रभावकारी नहीं होते उल्टा दुर्घटना का कारण बनते हैं। पर जब कमिश्नन ही खाना हो तो सामान्य समझ का कोई औचित्य नहीं अतः एक चर्च के लिए दर्जन से अधिक एसी खरीद लिए गए और चर्च में स्टॉल कर दिए गए। परिणाम शॉर्ट सर्किट हुआ लेने के देने पड़ गए पर पदाधिकारी की हिम्मत देखिए कहते हैं कि कोई मरा तो नहीं...
ईसाई समाज में इन सब के विरुद्ध आवाज उठाता है उसे बहिष्कृत कर दिया जाता है। धर्माचार्य, धार्मिक संस्थान के पदाधिकारी ही यदि इस तरह के कृतियों में शामिल होंगे तो प्रेयर में जब वे आदर्श की बात करेंगे, बाइबिल के वचन बताएंगे तो उन पर कौन भरोसा करेगा।
नोट:-कल अर्थात 12 मर्ई को पथ प्रदर्शक ने सोशल मीडिया यूट्यूब पर सीएनआई को भ्रष्टाचार एवं चरित्रहीनता से मुक्त कराएं पर एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया था न जाने किन कारणों से उसे वीडियो को रिमूव कर दिया है। क्यों क्या कारण, किसके दबाव में हमें नहीं मालूम। समाचार क्रमशः अंक में....