24 HNBC News
24hnbc अपने ही समाज से बहिष्कृत 56 परिवार कहां जाएंगे... न्याय के लिए
Saturday, 09 May 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर,9 मई 2026।
कहने को हम 21वीं सदी में खड़े हैं पर धर्म एक ऐसा पिंजरा है जहां पर डर का शासन है और यहां ना तो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन होता है ना ही लोकतांत्रिक अधिकारी का कोई माल है। हां हम बात कर रहे हैं डायोसिस छत्तीसगढ़ अपंजीकृत के सुप्रीमो बिशप की उन्होंने 56 परिवारों को इसी समाज से बहिष्कृत कर दिया। एक समय इसी समाज और उनके धार्मिक प्रमुख "अपनाने "स्वीकार करने के लिए पहचान रखते थे। कहीं भी किसी भी परेशानी में पड़े व्यक्ति को अपनाना इनका गुण माना जाता था पर यह पुरानी बातें हैं। वर्तमान प्रमुख तो डिक्टेटर के समान अपने ही धर्म में पैदा हुए नागरिक को समाज से निकाल देता है। बगैर पक्ष जाने। जिन 56 परिवारों को समाज से बाहर कर दिया गया उन्होंने विभिन्न फोरम पर अपनी व्यथा लिखित में दी है। संबंधित थाने में, मानव अधिकार के पास पर अभी तक कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई है क्या आधुनिक छत्तीसगढ़ में 56 परिवार बगैर किसी न्याय के ऐसे ही बहिष्कृत हो जाएंगे। और यदि इन्हें न्याय मिलेगा तो वह जगह कौन सी होगी।