24 HNBC News
24hnbc डबल इंजन के सुशासन तिहार के बीच, बिशप में दिखाई हिम्मत 1 साथ 30 को किया टर्मिनेट
Thursday, 07 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 8 मई 2026।
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन जैसी अपेक्षा थी उसे पर खड़ा उतरा। दी गई समय सीमा के भीतर संबंधित अधिकारियों ने चुनाव नहीं कराए और समय सीमा बीतने के बाद विवादित चुनाव हुआ जब चुनाव अधिकारी मेहरबान तो नितिन पहलवान के अनुसार चुनाव परिणाम आ गए। 
अनुकूल रजिस्टर न होने के कारण निर्वाचन के परिणाम जिससे धारा 27 की प्रमाणित प्रति प्राप्त होती को भेजा ही नहीं गया और अब पावर का दुरुपयोग करते हुए सालेम स्कूल में टर्मिनेशन का खेल प्रारंभ हो गया है। टर्मिनेशन की गाज केवल टीचर्स पर नहीं गिर रही है इसके जद में आया तक आया रही है। टर्मिनेशन ऑर्डर पर बिशप सुषमा कुमार और सेक्रेटरी जयदीप रॉबिंसन के हस्ताक्षर हैं। टर्मिनेट होने वाले अधिकतर वाले लोग हैं जिन्होंने वेतन न मिलने पीएफ जमा न होने की शिकायतें की और इस मुद्दे को भी उठाया की वेतन के लिए धर्म बदला लेने का दबाव बनाया जाता है। 
यह लिखित शिकायत रायपुर के सिविल लाइन थाने में हुई है। इतना ही नहीं पीड़ित कर्मचारी शिक्षकों के पक्ष में बजरंग दल और शिवसेना ने आंदोलन भी किया। 30 लोगों का टर्मिनेशन उसे वक्त हुआ है जब छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार सुशासन तिहार मना रही है।