24 HNBC News
24hnbc सुशासन में मिली एक पत्र और अखबार से बन रहे अंजान
Thursday, 07 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 8 मई 2026।
सुशासन तिहाड़ में हमेशा कुछ अजीब आवेदन पत्र आते हैं इन आवेदन पत्रों को स्थानीय अखबार बड़ा रुचि लेकर प्रकाशित भी करते हैं पर जब मामला अपने पर आता है तो समाचार जगत चुप्पी साध लेता है। क्या मीडिया में अब अपने प्रति ईमानदारी इस कदर कम हो गई। बिलासपुर जिला कलेक्टर को संबोधित करते हुए सुशासन तिहाड़ में बहुत से आवेदन हैं एक आवेदन एक स्थानीय समाचार पत्र के संबंध में भी है आवेदक अपने पत्र में कहता है कि वह एक समाचार लिखित लेकर अखबार के कार्यालय गया था। उसने अपने पत्र की पावती चाही पावती नहीं मिली कहां गया की समाचार छोड़ दो समाचार लग जाएगा। अत: नागरिक अपना पत्र वहां छोड़ और दूसरे दिन समाचार का इंतजार करने लगा जो की प्रकाशित नहीं हुई। अब वह व्यक्ति कलेक्टर से इस संबंध में न्याय की गुहार लगा रहा है। कलेक्टर साहब क्या कर सकते हैं सामान्य नागरिक की एक आवेदन पत्र ने कुछ बड़े मुद्दे उठा दिए नंबर वन उसका पत्र बताता है कि नागरिकों में जागरूकता बढ़ गई है यदि कहीं कोई जानकारी देता है तो उसे पर वह प्रतिक्रिया भी चाहता है। यह एक अच्छी बात है।
 दूसरा मुद्दा अखबारों में लगातार बढ़ते विज्ञापन पाठक जिस अखबार को नियमित रूप से खरीदता है। उसमें वह ज्यादा से ज्यादा सूचना और जानकारी चाहता है पर अखबार है कि सूचना व जानकारी के स्थान पर पाठक को वह सामग्री देता है इसके बदले में उन्हें मोटी धनराशि मिली है। यह मोटी धन राशि कॉर्पोरेट से भी हो सकती है और सरकार से भी। दोनों स्थिति में पाठक ठगा जाता है। हालांकि अखबार में विज्ञापन और समाचार का स्थान क्या होगा इसकी एक निश्चित संतुलन बना हुआ है पर उनका पालन नहीं होता। इस संतुलन का पालन न होने पर कार्यवाही तो बनती है। विज्ञापन कभी-कभी इस कदर बढ़ जाता है कि कुछ अखबार एक से अधिक प्रथम पृष्ठ निकलते हैं और कुछ प्रथम पृष्ठ पर एक भी समाचार नहीं होता का एक अजब गजब तरीका अखबार को जैकेट पहनना हो गया। कुल मिलाकर आवेदन के पत्र पर बिलासपुर कलेक्टर कुछ नहीं करेंगे पर उस पत्र ने जवाब देही की ओर इशारा तो किया ही है। सब से जवाब देही की बात करने वाले अपनी बारी आती है तो चुप्पी क्यों पकड़ लेते हैं।