24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Friday, 18 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 19 द‍िसंबर । देखें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

  राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 28 शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी शनिवार विक्रम संवत् 2077।

सौर पौष मास प्रविष्टे 05, जमादि उल्लावल 03, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 दिसंबर सन् 2020 ई॰।

सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु:। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अपराह्न 02 बजकर 15 मिनट तक उपरान्त षष्ठी तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र सायं 07 बजकर 40 मिनट तक उपरान्त शतमिषा नक्षत्र का आरंभ।

हर्षण योग मध्याह्न 12 बजकर 46 मिनट तक उपरान्त वज्र योग का आरंभ, बालव करण अपराह्न 02 बजकर 15 मिनट तक उपरान्त तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्‍ली 19 द‍िसंबर : सुबह 07 बजकर 9 म‍िनट पर।

 

सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 19 द‍िसंबर : शाम 05 बजकर 28 मिनट पर।

आज के शुभ मुहूर्त :

अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 म‍िनट से 12 बजकर 39 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 2 मिनट से 02 बजकर 43 म‍िनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 1 म‍िनट से 10 बजकर 39 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 51 म‍िनट से रात 12 बजकर 46 मि‍नट तक। गोधूलि बेला शाम को 5 बजकर 18 मिनट से 5 बजकर 42 मिनट तक। रवि योग रात को 7 बजकर 40 मिनट से 20 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 9 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 20 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त :

राहुकाल सुब‍ह 9 बजे 10 बजकर 30 म‍िनट तक। गुल‍िक काल सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 म‍िनट तक। यमगंड दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 म‍िनट तक।

आज का उपाय : आज शनिवार के दिन तेल की कटोरी में अपना चेहरा देखकर डाकोत को दान करें।