24hnbc वर्दी का रंग ऐसा की नगर सी भी दरबार संस्कृति के सामने चुप
Thursday, 07 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 8 मई 2026।
मामला है नगर सेना का पहले भी कई बार यह मुद्दा उठा है। एक बार फिर से उठ रहा है, क्या पसंदीदा स्थान पर ड्यूटी के लिए यहां खुशामत करनी होती है। और कोई नगर सैनिक एक ही स्थान पर लगातार कैसे कार्यरत हो सकता है। नगर सेना में नगर सैनिकों के वेतन अभी भी सिपाही से कम ही है।
ऐसे में उनका प्रयास रहता है ऐसे स्थान पर ड्यूटी लगे जहां पर अतिरिक्त कमाई के अवसर ज्यादा हो। पहली पसंद यातायात है, फिर क्रमशः सिम्स, जिला अस्पताल का नंबर आता है। जिला न्यायालय के साथ उच्च न्यायालय को भी पर्याप्त वेटेज मिलता है। कुछ नगर सैनिक न्यायालयों में लगातार ड्यूटी मिले इसके लिए विशेष प्रयास करते हैं। भरोसेमंद जानकारी रहती है कि कुछ मामलों में तो मेहरबानी इतनी है की एक ही नगर सैनिक एक स्थान पर 2 वर्षों से अधिक लगातार ड्यूटी का रहा है। इस विशेष कृपा से सामान्य नगर सैनिकों के बीच असंतोष भी फैलता है पर वर्दी का रंग जहां कहीं भी है वहां दरबार संस्कृति के सामने सब चुप रहते हैं।