24hnbc घुसपैठियों के मुद्दे पर सिरगिट्टी में मौन क्यों
Wednesday, 06 May 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर,7 मई 2026।
बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी जिसे निगम में शामिल हुए 5 वर्ष से ज्यादा का समय बीत गया है। अभी भी नागरिकों की मौलिक सुविधा और लॉयन ऑर्डर की दृष्टि से संचालित नहीं हुआ। व्यावसायिक दृष्टि से असीम संभावनाओं को देखते हुए यहां बड़े स्कूल भी आ गए और होटल, बड़े तथा माल ने भी अपनी दुकानें खोल ली। सिरगिट्टी क्षेत्र में जो दिखता है उसे 10 गुना ज्यादा वह है जो नहीं दिखता क्षेत्र में एक भी स्थापित नाम चिन कोचिंग नहीं है पर कॉलोनी क्षेत्र में हजारों की संख्या में युवक युवतियों सुबह से देर रात तक ऑफलाइन ऑनलाइन क्लास लेते दिखाई देते हैं। इन युवक युवतियों के कारण इस क्षेत्र में मकान में दो दर्जन, तीन दर्जन किराएदार एक मकान में रहते हैं। तुर्रा ये है कि कोई भी मकान मालिक अपने किराएदारी की सूची ना तो निगम को देता है न नहीं थाने में। एक मकान में कई दर्जन किराएदार तो रहते हैं पर मकान मालिक का रेंटल एग्रीमेंट हर किराएदार से पृथक पृथक नहीं होता। घुसपैठिया को मुद्दा बनाकर पूरे देश में राजनीति करने वाला राजनीतिक दल भाजपा के जनप्रतिनिधि सिरगिट्टी में इस मुद्दे पर चुप्पी रखते हैं यह बात चुभने वाली है।