24 HNBC News
इस बार सुशासन 40 दिन का तिहार मनाया ही जाता है, कुछ दिन का
Thursday, 30 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 1 मई 2026।
1 मई 2026 से 10 जून 2026 तक छत्तीसगढ़ में सुशासन त्यौहार मनाया जाएगा। सुशासन मजदूर दिवस से ही क्यों मनाया जाएगा.... प्रश्न उठता है कि सुशासन की आवश्यकता क्या केवल मजदूरों के लिए है या आम नागरिकों के लिए, दूसरा प्रश्न उठता है कि शासन के सामने सु लगा देने से क्या धरातल पर चल रही बातें समाप्त हो जाएंगी और तीसरी चीज इन सब के बीच अनुशासन कहां गया। हम 25 साल का रिकॉर्ड ना देखे तो भी 1 साल में ही कंपनी संगठित क्षेत्र की बड़ी कंपनियों और छोटे कारखाने में दुर्घटनाओं के कारण बड़ी संख्या में श्रमिकों की मौत हुई। जब घटना होती है तो 2 दिन 3 दिन चर्चा होती है ज्यादा दबाव पड़ता है तो मुआवजा की राशि बढ़ा दी जाती है। कुछ मामलों में जांच समिति बना दी जाती है जैसा कि अभी हाल ही में वेदांत यूनिट में दुर्घटना के बाद हुआ। 
केंद्र का कार्यालय हो, औद्योगिक सुरक्षा के मामलों में कभी भी सक्रिय दिखाई नहीं देता और यही हाल राज्य सरकार के श्रम आयुक्त कार्यायलयो का है। राज्य शासन का यह विभाग तो केवल पंजीयन करने का स्थान मात्रा बन गया है। छोटी दुर्घटनाओं में भी उनके श्रम निरीक्षकों को कारखाना मालिक तबज्जू ही नहीं देते और निरीक्षण का अधिकार जब से समाप्त हो गया श्रम निरीक्षक स्वयं ही गेट पर जाना ही पसंद नहीं करते। आंकड़ों में भी देखे तो ठेका पद्धति लागू होने के बाद श्रम सुरक्षा संहिता के नियम डस्टबिन में डाल दिए गए। तो आज से सुशासन तिहार के क्या मायने... प्रशासनिक जगत के आला अधिकारी कब इस बात को समझेंगे कि शासन के पहले सु लगाने से परिस्थितियों बदल नहीं जाएगी। और इसी तरह शान बगैर अनु कभी भी सु नहीं हो सकता। पर अब हम 40 दिन इस त्यौहार का महिमा मंडन करेंगे। और 10 जून के बाद सब वैसा ही हो जाएगा जो वास्तविक है।