24 HNBC News
24hnbc बड़ी कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी का पल्ला झाड़ने वाला जवाब
Wednesday, 29 Apr 2026 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com 
बिलासपुर, 29 अप्रैल 2026। 
बिलासपुर में एक मिनी रत्न एसईसीएल दूसरा एनटीपीसी और तीसरा केंद्र की रेलवे। प्रथम दो कंपनियों की महिला समिति नाम क्रमशः श्रद्धा और संगवारी के सार्वजनिक कार्यक्रमों की सकारात्मक रिपोर्टिंग की विज्ञप्ति उनके कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी न केवल उपलब्ध कराते हैं। बल्कि प्रयास रत रहते हैं कि विज्ञप्ति फोटो सहित सअक्षर प्रकाशित हो जाए। पर आज जब हमने इन महिला समितियां के पंजीयन क्रमांक पर जानकारी चाहिए तो दोनों कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी प्रश्नों से पल्ला झाड़ने हुए नजर आए। प्रश्न के उत्तर के स्थान पर उन्होंने प्रति प्रश्न किया। पंजीयन नंबर क्यों पूछ रहे , क्या करेंगे जब हमने ईमानदारी से बताया कि समिति का अब तक का बजट का हिसाब निकालना है। तो वे जवाब देने के स्थान पर अपने कार्यालय आमंत्रित करने लगे एकमात्र रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने जवाब दिया महिला मंडल से पूछ कर बताऊंगा। 
एसईसीएल कंपनी के हर एरिया में श्रद्धा महिला मंडल के कई लोक कल्याणकारी काम होते रहते हैं और यही हाल एनटीपीसी का भी है। महिला मंडल के इन कार्यक्रमों में हर जनप्रतिनिधि और पूरा अधिकारी वर्ग कार्यरत नजर आता है। आखिर अपने अपने गृह लक्ष्मी को प्रसन्न रखने का महती प्रश्न है।
 हमें किसी महिला मंडल के कार्यक्रमों से परेशानी नहीं है। पर क्योंकि उनके पास कंपनी की का पैसा है और कंपनी का पैसा भारत के आम जनता का पैसा है। श्रेष्ठ तो यही होता जिस तरह अपने लाभ हानि का विवरण सीएमडी या प्लांट प्रबंधक हर साल पीठ थपथपाकर बताते हैं। उसी तर्ज पर महिला मंडल भी अपने लेखा को सार्वजनिक कर देते। आखिर पारदर्शिता भी एक समाचार है केवल प्याऊ, ट्राई साइकिल बांटना, योग कैंप लगाना, मिलन समारोह, रंगोली कार्यक्रम आदि, उनका प्रशासन करना ही तो समाचार नहीं है। समाचार लिखने तक रेलवे से रिटर्न फोन नहीं आया।