24 HNBC News
24hnbc निसंतान दंपत्ति ने एक बछड़े को लिया गोद, मुंडन कार्यक्रम में आए 500 मेहमान
Thursday, 17 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

जब हम गाय को मां मान सकते हैं तो बछड़े को बच्‍चा क्‍यों नहीं? यही सवाल आया था बरेली के किसान दंपति के मन में और उन्‍होंने बछड़े को गोद लेने का फैसला किया। फिर उसे अपना 'बेटा' बना लिया और धूमधाम से मुंडन भी कराया, जिसमें करीब 500 मेहमान शामिल हुए।

यह अनूठा कदम उठाने वाले किसान दंपति बरेली के रहने वाले विजयपाल और राजेश्वरी देवी हैं, जिन्‍हें शादी के 15 साल बाद भी औलाद नहीं हुई। ऐसे में उन्‍होंने उस बछड़े को गोद लेने का फैसला किया, जिसकी मां को विजयपाल के पिता इस घर में लेकर आए थे। विजयपाल के माता-पिता अब नहीं हैं और उनकी दो छोटी बहनों की भी शादी हो चुकी है। शाहजहांपुर स्थित अपने घर में वह अकेलापन महसूस कर रहे थे।मुंडन के लिए 500 लोगों को आमंत्रण गाय को विजयपाल के पिता लेकर घर आए थे, उसके निधन के बाद बछड़ा अकेला रह गया था। इसके बाद दंपति ने उसे बेटे की तरह गोद ले लिया, क्‍योंकि वह भी अपनी मां के निधन के बाद उसी तरह अकेला रह गया था, जैसे विजयपाल अपने माता-पिता के निधन के बाद अकेले रह गए थे। विजयपाल के मुताबिक, 'जब हम गाय को मां की तरह स्‍वीकार कर सकते हैं तो बछड़े को बेटा क्‍यों नहीं बना सकते?'

विजयपाल ने ऐसा ही किया और इस बछड़े को गोद लेकर इसे अपना बेटा बना लिया। उन्‍होंने 'बेटे' का नाम ललटू बाबा रखा और उसके मुंडन का समारोह भी किया। उसे 'मुंडन' के लिए गोमती नदी के तट पर स्थित लालटू घाट पर ले जाया गया, जहां पुजारी ने बछड़े और उसके 'माता-पिता' को आशीर्वाद दिया। इस समारोह में 500 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। गांवभर से लोग बुधवार को आयोजित इस मुंडन समारोाह में उपहार लेकर पहुंचे थे, जहां उनके लिए भोज का आयोजन भी किया गया।