24hnbc किसी भी दिन आम नागरिकों को लगेगा बड़ा झटका
Sunday, 26 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 27 अप्रैल 2026।
बाजार में आंकड़ों के अनुसार रुपया पटा पड़ा है पर वास्तविक हाथों में रुपया नहीं है और बाजार में मंदी है। यह एक ऐसा विरोधाभाषिय सच है जिसे मोदी, सीता राज का न्यूनॉर्मल कहा जाता है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार कैश इन मार्केट 4 लाख करोड़ का है नोट बंदी के दिन मार्केट में 16 लाख करोड रुपए कैश थे। भक्त कह सकते हैं तब भारत की अर्थव्यवस्था गिनती में नहीं थी उनके लिए एक ही जवाब है। आरबीआई ने 2025-26 के वित्तीय वर्ष जो अभी मार्च महीने में समाप्त हुआ है। 4.4 लाख करोड रुपए कैश डाले थे। स्वतंत्रता के बाद किसी भी वित्तीय वर्ष में आरबीआई ने इतना बड़ा कैश मार्केट में नहीं डाला सच्चाई यह है कि सोना , चांदी, शेयर मार्केट की अनिश्चिता के बीच लोगों ने अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार कैश ब्लॉक करना शुरू कर दिया है।
भारत का शेयर मार्केट बहुत ज्यादा ओवर वैल्यू है तभी तो रोज चार-पांच लाख करोड रुपए डूब जाने के बावजूद आम निवेशक हतप्रभ नहीं है। असल निवेशक बाजार से बाहर है एफएमसीजी में डिमांड घटी है। ऊर्जा संकट के बावजूद ईव्ही की मांग वैसी नहीं आई जैसी उम्मीद थी। कुल मिलाकर अर्थव्यवस्था किसी भी दिन बड़ा झटका देने जा रही है।