24 HNBC News
24hnbc अंडे के मुनाफाखोरी का फंडा
Friday, 24 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2026। 
बिलासपुर जिले में वर्ल्ड फ्लू के निर्देश समाप्त होने के बाद अंडा व्यापारियों ने मुनाफाखोरी के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए।₹430 पैसा ठोक रेट वाला अंडा अभी ₹7 प्रति नग बेचा जा रहा है। एक माह पूर्व कलेक्ट्रेट के सामने स्वयं को बेचारा बताने वाले अंडा उत्पादक अब आम आदमी से अपने नुकसान की भरपाई करना चाहते हैं। अप्रैल में की भीषण गर्मी में वर्ष 2025 में एक अंडा अधिकतम₹5 का बेचा जाता था और वर्ष 2026 में वही अंडा 7 रुपए प्रति नग है। 
वर्ल्ड फ्लू के निर्देशों के कारण स्थानीय बाजार में अंडा और चिकन दोनों नहीं बिका तब व्यापारियों ने गुपचुप तरीके से एंड को जिले के बाहर बिक्री के लिए निकाल दिया था और दिखावे के लिए जिला कार्यालय बिलासपुर में प्रदर्शन किया जाता था की वर्ल्ड फ्लू के निर्देश के कारण हमारा बड़ा नुकसान हो रहा है शीघ्र ही प्रतिबंध हटाए जाएं। 
और अब जो मुनाफाखोरी की जा रही है उसे पर कोई कार्यवाही ना होना शासन को संदेह के घेरे में लाती है।