24 HNBC News
24hnbc आज खाने का है दावा कल सुबह की....
Thursday, 23 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर,24 अप्रैल 2026
भारत में हर प्रदेश का एक हिंदुत्व है। मतलब हिंदुत्व की कोई एक परिभाषा, रंग, रूप, खाद नहीं है जिस तरह दो कोस में बोली, चार कोस में पानी पर भाजपा है कि एक ही कुर्ते पर पूरे देश को घुसेड़ना चाहती है। कभी-कभी वह कुर्ते को देश पर घुसेड़ना है और कभी-कभी देश को कुर्ते में घुसेड़ती है। यही कारण है कि भाजपा का हिंदुत्व हर प्रदेश में सफल नहीं होता पश्चिम बंगाल में जब भी जय श्री राम का नारा लगाते हैं तो खारिज हो जाता है। क्योंकि बंगाल में जय मां काली चलता है। तो कहीं श्री कृष्ण भक्ति भी है और वैष्णव भी है। ऐसे में भाजपा की राजनीति पश्चिम बंगाल को रास नहीं आती। 
दूसरा जब पावर का कंट्रोल लोकल है तो उसे दिल्ली कौन शिफ्ट करें। भाजपा जिस जाति समीकरण की विशेषज्ञ है वह जाति समीकरण पश्चिम बंगाल में काम नहीं करता। यहां तो मोहन बागान और ईस्ट बंगाल खेलता है। चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता हरदिया खींचना लगेंगे यह दृश्य देखकर इस पार्टी के मानसिक दिवालिया हो जाने का अंदेशा होता है। जी प्रदेश में गए हैं वहां के वस्त्र पहन कर वहां के लोगों को प्रभावित करना एक अलग बात है। पर वहां के भोजन में खुद को सराबोर दिखाना और दवा करना कि मैं सो और सो से ज्यादा मांस खा सकता हूं से ऐसा लगता है कि वह दिन दूर नहीं कि जब भाजपा के नेता खाने के बाद भी प्राकृतिक क्रिया के बारे में भी दावे करने लगेंगे।