24hnbc भाजपा दिखाएं इंदिरा वाली हिम्मत, नारी शक्ति वंदन पर करा ले नए चुनाव
Thursday, 23 Apr 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 23 अप्रैल 2026।
सरकारी पार्टी , धरना प्रदर्शन पर जो काम विपक्षी दल किया करते थे वह इस समय सरकारी पार्टी भाजपा कर रही है। सत्ता पक्ष तो जीत का जश्न मनाती थी और इस बार हार का रोना रो रही है। विपक्ष चुनाव आयोग सहित सभी संस्थाओं यहां तक की स्पीकर के ऊपर भी पक्षपात के आरोप लगता है। और सरकार उसका बचाव करती है। विपक्ष धांधली और गड़बड़ी के आरोप लगता है और सरकार सब कुछ ठीक होने का दावा करती है। विपक्ष प्रदर्शन करता है और सत्ता पक्ष के लोग सत्ता की मया लेते हैं। पर इन दोनों देश में सत्ता पक्ष प्रदर्शन कर रहा है और मुकाबले में विपक्ष भी प्रदर्शन की तैयारी कर रहा है। देखा जाए तो देश का लोकतंत्र पूरी तरह पटरी से उतर चुका है और इसकी जिम्मेदारी केवल और केवल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की है। कि उन्होंने तमाम चेक और बैलेंस सिस्टम को खराब किया जो लोकतंत्र बचते थे। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रिवी पर्स बंद करने का संविधान संशोधन पेश किया लोकसभा से पास हुआ, राज्यसभा में एक वोट से गिर गया तब कांग्रेस पार्टी पूरे देश में प्रदर्शन करने नहीं गई उन्होंने त्यागपत्र देकर मध्यावधि चुनाव का रास्ता अपनाया। क्या नारी शक्ति वंदन के मामले में सत्ताधारी पार्टी इंदिरा वाली हिम्मत दिखाएंगी।