24hnbc पहलगांव बरसीं अनुतरित प्रश्न...
Tuesday, 21 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026।
आज 22 अप्रैल पहलगांव आतंकी हमला को पूरा 1 साल हो गया केंद्र सरकार ने इसके लिए कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया कि यह घटना हुआ कैसे... ना तो कोई सुधारात्मक उपाय पर बात हुई ना ही जवाबदेही तय की गई। जबकि 24 अप्रैल 2025 को इन्हीं बातों पर सर्व दलीय बैठक हुई थी जिसमें केंद्र गृह मंत्रालय के अधिकारी आईबी के अधिकारी भी शामिल थे। उन्होंने कहा था की चूक हुई है पर स्पष्टीकरण आज तक नहीं मिला। इस हमले में 25 पर्यटक मारे गए थे हमले के दो सप्ताह पहले 8 अप्रैल को केंद्रीय गृहमंत्री ने श्रीनगर में उपराज्यपाल और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ सर्वोच्च निर्णय लेने वाली यूनिफाइड कमान की बैठक की अध्यक्षता की थी।
खुफिया जानकारी के बावजूद पहलगांव हमला सुरक्षा तंत्र की संभावित सफलता को दिखाता रहा। पहलगांव के बाद ऑपरेशन सिंदूर हो गया और समय-समय पर ऑपरेशन सिंदूर जारी है कि बात होती रही पर पुलवामा हो या पहलगांव आज तक उत्तरदाई और चक के प्रश्नों पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।