24hnbc कब तक जिएंगे झूठ के सहारे, सत्य का ऑक्सीजन खत्म
Monday, 20 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24Hnbc.com
बिलासपुर, 22 अप्रैल 2026।
हम दुनिया के बाजार बन गए हैं इस देश में अब कोई जवाब देही नहीं है हम एक ऐसा समाज बना लिए जिसमें लोकतंत्र रहते हुए भी हमने यथार्थ से असहज होना छोड़ दिया। बेचारी भीड़ 21 वीं सदी का साथ है तभी तो नारी शक्ति वेदना 2023 का तमाशा हम 2026 में तब देख रहे हैं जब हमारा यथार्थ सिलेंडर की चिंतन में शहर से लेकर ग्रामीण तक गरीब सामान्य घर के चूल्हे में औरतों का जीवन पहले से भी अधिक तनावपूर्ण है।
महानगरों के झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में देश के आदर्श राज्य गुजरात के औद्योगिक नगरों में पलायन का दृश्य हमें विचलित नहीं करता हमारा मीडिया संसद में महिलाओं की नई नारेबाजी तो दिखता है पर घर-घर सामान पहुंचाने वाले लाखों करोड़ों नव जवान के आंदोलन को अनदेखा करता है। कार्यस्थल पर महिला कर्मियों की संख्या तो बढ़ गई पर कार्य क्षेत्र में कार्य स्थल पर उनके लिए प्रसाधनों की हालत पर हम चिंता नहीं करते हैं हमारी चिंता तो नारी शक्ति वेदना में जुटी हुई है। देश आज झूठ के लेवल पर जी रहा है। सत्य का ऑक्सीजन समाप्त है और भक्तों का बोलबाला है। युद्ध कहीं भी हो सर्वाधिक प्रभावित तो भारत की आम जनता ही होती है यूक्रेन युद्ध हुआ तो हजारों मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे वापस आए अभी ईरान, इजरायल, अमेरिका संघर्ष के बीच करोड़ परिवार भारत के सीधे प्रभावित हैं। पर सरकार उनकी चिंता नहीं करती... नारी शक्ति वंदन के पहले पौष्टिक भारत दिखाई नहीं देता बल्कि देश पैथेटिक भारत बन रहा है।