24hnbc इंफिनिटी फिर देगी निवेशकों को झटका
Thursday, 16 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24Hnbc.com
बिलासपुर, 17 अप्रैल 2026।
एक और आभासीय मुद्रा का टोकन बाजार में पीटने वाला है। सही कहे तो गायब होने वाला है। पूर्व में भी इंफिनिटी इस मामले में बोगस निकली है और लगभग 4500 करोड़ का स्कैम कर चुकी है। यह बात ज्यादा पुरानी नहीं मात्र जुलाई 2025 की है। सरकारी आंकड़ा बताता है कि 2024 में ही मीम कॉइन और स्कैम टोकन के वजह से निवेशकों को 50 करोड डालर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इंफिनिटी मैट्रिक्स पोनजी स्कीम की तहत ही काम कर रही है। मल्टीलेवल मार्केटिंग की आड़ में ब्लाकचैन खेला जा रहा है। अपना लाभ निकालने के लिए और को जोड़ने से ही मामला खतरनाक बन रहा है। पूर्व में भी इस कंपनी ने आईएफ ग्लोबल सम कैपिटल और यह डाट काम जेएसव्हीसी के नाम पर खेल किया था । अगस्त मिश्रा नवांथा जोनाथन मास्टरमाइंड थे और अभी भी फरार हैं। पुराने गेन को स्क्रीनशॉट दिखाकर अभी भी निवेशकों को उल्लू बनाया जा रहा है। प्रोफेशनल वेबसाइट चमकदार मोबाइल एप हर दिन बढ़ता डेश बोर्ड। झूठ की भी एक सीमा है जो अब उजागर होने वाली है।
बाजार सूत्र बता रहे हैं कि बिलासपुर जिले के भीतर इस बार 10 करोड़ से अधिक का झटका लगने वाला है।