24 HNBC News
मधु किश्वर की मिसाइल ने ध्वस्त किया है डोम को संघवाद का जनाजा निकाल कर ही मानेंगे
Tuesday, 14 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24Hnbc.com
बिलासपुर, 15 अप्रैल 2026। 
दो बातें बेहद महत्वपूर्ण सर्जरी के पहले पैथो की पूर्ण जांच जरूरी है और यह बात किसी भी सर्जरी और सर्जिकल स्ट्राइक के पहले जरूरी है। दूसरा जो काम देश के बड़े-बड़े वीडियो दिग्गज नहीं कर पाए वह काम मधु किश्वर की मिसाइल ने कर दिया। लगातार हो रहे किश्वर हमले ने महिला आरक्षण और जनगणना के बगैर परिसीमन का डोम खोलने के लिए नॉन बायोलॉजिकल मुखिया को बाध्य कर दिया। मई महीने से देश में जनगणना का काम शुरू होना है। इसके आंकड़ों का इंतजार किए बिना बर्थ रेट को आधार बनाकर परिसीमन में सीधा 850 अधिकतम लोकसभा सीट बताती है कि नॉन बायोलॉजिकल मुखिया अत्यंत परेशान है। इतने परेशान की संविधान के आर्टिकल नंबर वन इंडिया इज ए यूनियन ऑफ़ स्टेट संघवाद का जनाजा निकालने पर आमादा है। हिंदी भाषी राज्यों के अपने गोबर पट्टी होने का अद्भुत लाभ मिल जाएगा और जिन राज्यों ने जनसंख्या नियंत्रण साक्षरता और नियोजन को प्राथमिकता दी वे तक्ते रह जाएंगे।
बिहार में लोकसभा की 98% सीट बढ़ेगी, उत्तर प्रदेश में 79%, मध्य प्रदेश में 79 और राजस्थान में 100%, कर्नाटक 46% आंध्र प्रदेश 29% तेलंगाना, तमिलनाडु 26% बगैर जनगणना परिसीमन क्यों और उसी के साथ महिलाओं को 50% आरक्षण आखिर भाजपा को इतनी बेचैनी क्यों हो गई। की विधानसभा चुनाव केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल के मतदान के पूर्व ही लोकसभा का विशेष सत्र बुला रहे हैं। फिर से कहेंगे संघवाद का जनाजा निकालना तय है।