24 HNBC News
पूर्व में कर चुकी है 4500 करोड़ का घोटाला गांव से शहर तक ठगी क्या इंफिनिटी नाम बदलकर दोबारा आ गई
Monday, 13 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 14 अप्रैल 2026। 
क्रिप्टो करेंसी निवेश धोखाधड़ी को सूअर के कत्ल खाने के रूप में वर्णित किया जाता है। फाइनेंस रिपोर्ट के अनुसार 2021 से अब तक लॉन्च हुए 36 लाख से ज्यादा क्रिप्टो टोकन डेड हो चुकी है। 2025 में 52% टोकन फेल हुए जितने टोकन डेड होते हैं उनके मुकाबले हर दिन 5300 से ज्यादा टोकन लॉन्च हो रहे हैं। साल 2024 में मीम कॉइन और स्कैम टोकन की वजह से निवेशकों को 50 करोड़ डालर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जब मुनाफा सपना नहीं हकीकत लगने लगे तो सावधान हो जाइए की आफत आने वाली है। इंफिनिटी बिकान ने भी यही चला चली। मोटा रिटर्न कम इन्वेस्टमेंट भरोसे का मुखौटा यह सिर्फ फर्जी स्कीम थी। सिलसिले वर जाल था। गांव से लेकर शहरों तक फैला था। लाखों लोगों की मेहनत की कमाई निकल गया। 
इंफिनिटी बिकान ने 4500 करोड़ का स्केम किया है और ऐसी कंपनियां कभी भी नाम बदलकर दोबारा आ जाती है। छत्तीसगढ़ तो तो का स्वर्ग बन गया है कल की ही खबर है जांजगीर में 50 करोड़ का घोटाला पकड़ाया है। और नरेश गुप्ता नाम का एक आदमी इसका मुख्य आरोपी है लगभग 100 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी हुई है। इंफिनिटी बिकान इन दिनों दोबारा सक्रिय हुई है और मध्य प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक आईटी कंपनी की आड़ में दोबारा बड़ा खेल कर रही है।