24 HNBC News
24hnbc विदेश यात्रा पर खाड़ी का कहर, जिन्होंने जुटाई हिम्मत उनका तो होना चाहिए नागरिक सम्मान
Sunday, 12 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 अप्रैल 2026। 
खाड़ी के तनाव में पर्यटन, ट्रैवल के धंधे पर फिलहाल पुर्णविराम लगा दिया है। बिलासपुर से खाड़ी युद्ध के पूर्व सऊदी, वियतनाम, थाईलैंड, सिंगापुर, दुबई जाने वालों की संख्या में 70% से ज्यादा की कमी आ गई। अधिकतर टिकट टूर पैकेज प्रणाली पर बुक होते थे। व्यापारिक उद्देश्यों से यात्रा करने वाले वैसे भी कम थे। पर अब हर श्रेणी में विराम लग गया है। इन नाजुक हालत के बीच में मार्च के अंतिम और अप्रैल के पहले सप्ताह में जिन लोगों ने विदेश भ्रमण किया उनके तो पर पखारे जाने चाहिए हो सके तो कोई एनजीओ उनका नागरिक अभिनंदन करें। 
खाड़ी युद्ध को शुरू हुए 40 दिन से ज्यादा बीत गए हैं। ट्रैवल एजेंट का कहना है कि हमारे लिए तो यह स्थिति कोविड से भी खराब है जो थोड़े बहुत लोग पूछताछ के लिए आते भी हैं तो टिकट का दाम सुनकर हौसला पस्त हो जाता है। जो टिकट पहले 20000 की थी अब दो गुना से ज्यादा है रूट पर हवाई उड़ते भी पहले से आधी हो गई। सूत्रों ने यह भी बताया कि वीकेंड के लिए जाने वालों की संख्या भी अब समाप्त प्राय और अब ऐसे लोग फिर से देशी पर्यटक की ओर लौट सकते हैं।