24 HNBC News
24hnbc लो वर्ग भेद के आधार पर यहां होती है पढ़ाई और इसे माना जाता है तकनीक
Saturday, 11 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24Hnbc.com
बिलासपुर , 12 अप्रैल 2026। 
14 अप्रैल के दिन हम डॉक्टर अंबेडकर को खूब याद करेंगे और उन्हें धन्यवाद देंगे एक सामान्य मूलक समाज का निर्माण के लिए, हम सब इस चीज को मानते हैं कि उन्होंने उनके प्रयास से एक ऐसा संविधान मिला है जो जाति, धर्म लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं करता पर यह आधी सच्चाई है। रमतला क्षेत्र में सरकार की गोद में बैठा संस्थान ओबीसी, एसटी, एससी के शैक्षण अलग-अलग चलता है। सीधे शब्दों में छात्र-छात्राओं का टाईम टेबल ही वर्ग के आधार पर वर्गीकृत है। सबसे बड़ा मामला तो कोऑर्डिनेटर का है। इस संस्था में कोऑर्डिनेटर की स्थिति पोटा केबिन के समान है। फूल है, तितली है, भंवरा है और शहद भी इकट्ठा हो रहा है। किसी दिन जब सावधानियां के बावजूद गायनिक जरूरत पड़ेगी तब बगीचे की पूरी कहानी बाहर आ जाएगी। 
पूर्व में भी इस संस्था की अनियमितताओं के चलते एक बार पीड़ित वर्ग संस्था भवन से निकलकर कलेक्ट्रेट आ गया था पर मामला निजी और सरकार की गोद में बैठे निजी संस्था का है तो जल्दी छुपा लिया जाता है।