24 HNBC News
24hnbc जल, जंगल, जमीन का मसला अब हिंसक हो रहा है
Tuesday, 07 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 8 अप्रैल 2026। 
छत्तीसगढ़ में हमने हसदेव अरण्य में अदानी के साथ स्थानीय नागरिक को की हिंसा भिड़ंत देखी फिर रायगढ़ जिले में जिंदल के साथ स्थानीय लोगों का उग्र प्रदर्शन देखा अब उड़ीसा में रायगढ़ा जिले में सीजी माली बॉक्साइट खदान जो वेदांत को मिली है का वहां के आदिवासी विरोध कर रहे हैं। 7 अप्रैल को आदिवासियों की सुरक्षा कर्मियों से झड़प हो गई 50 लोग घायल हैं जिसमें 40 सुरक्षा कर्मी है ग्रामीणों ने रात भर पुलिस का प्रवेश यहां रोके रखा। प्रशासन ने भीड़ को एकत्र होने से रोकने के लिए बीएनएस की धारा 163 के तहत निषेध आज्ञा जरी की है। घायल सुरक्षा कर्मियों को अस्पताल में दाखिल किया है रायगढ़ा और कालीहांडी जिलों में सीजी माली बॉक्साइट खदान 1549 हैक्टेयर में फैली है और यह वेदांत प्राइवेट लिमिटेड को 50 साल के पट्टे पर मिली है।