24 HNBC News
वर्तनी की त्रुटि या सोचा समझ धोखा सरस ने बताया ब्रिलिएंट बेहतराई की मान्यता 31 मार्च 2024 में समाप्त हो गई
Tuesday, 07 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 8 अप्रैल 2026। 
औद्योगिक मॉडल पर संचालित निजी स्कूल के सामने पालक अपने को संकुचित क्यों करता है जबकि वह सर्विस लेने वाला है और उसे सर्विस के एवज में वह हर महीने प्रबंधन को मोटी फीस देता है। तकनीक इतनी सुविधा तो दे दी है कि स्कूल खासकर सीबीएसई के संबंध में सब कुछ ऑनलाइन देखा जा सकता है। हमने 8 अप्रैल 2026 को लगभग 2:00 बजे सरस जो सीबीएसई बोर्ड की अधिकृत साइट है को देखा और शहर के बहुत चर्चित ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के मान्यता संबंधी विवरण देखें तो कुछ अचंभित करने वाली जानकारी लगी। 
मिशन रोड वाला ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की मान्यता 31 मार्च 2027 तक है यह सीनियर सेकेंडरी लेवल की है। प्रिंसिपल का नाम डॉक्टर श्रुति गुप्ता हैं। एफीलिएशन नंबर 3330074 है और संस्था का नाम "BRILLANT" public School है। जबकि बोर्ड पर संस्था ने ब्रिलिएंट की स्पेलिंग BRILLIANT लिखी है। यहां एक प्रश्न उठता है इसी समिति का दूसरा स्कूल बेहतराई क्षेत्र में संचालित है जिसका एफीलिएशन नंबर 3330408 है और यह ब्रिलिएंट की स्पेलिंग BRILLIANT है इस स्कूल की मान्यता शिक्षा साइट सरस के मुताबिक 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गई और यह सेकेंडरी लेवल का स्कूल है। प्रिंसिपल का नाम श्रीमती संगीता मिश्रा है। 
दो प्रश्न 31 मार्च 2024 को मान्यता समाप्त होने के बाद वेबसाइट पर कोई अपडेशन क्यों नहीं है। ब्रिलियंट की दो स्पेलिंग क्यों अंग्रेजी में डॉग वह मिशन अस्पताल के पास हो या बेहतराई के पास डॉग ही स्पेलिंग होता है। और यह तो अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हैं क्या इनके प्रिंसिपल और मैनेजर , सीईओ को मान्यता संबंधी कागज पर जो वर्तनीय है और जो स्कूल के बॉर्डर पर लिखी है उसका अंतर दिखाई नहीं देता या यह एक धोखाधड़ी है और जानबूझकर की गई है क्योंकि प्रिंसिपल की दर्ज योग्यता बहतराई में एमएससी, बीएड और मिशन अस्पताल रोड पर पीएचडी, एमएड, एमएससी, एमबीए है। निश्चित ही दोनों स्कूल के मैनेजर/सीईओ उच्च शिक्षित ही होंगे।