24 HNBC News
24hnbc ठगी कला या विज्ञान पैसा खींचता है पैसे को
Friday, 03 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 4 अप्रैल 2026। 
बिलासपुर में इन दिनों ठगी का बोलबाला है। और ठगी के शिकार अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ 6 करोड़ की ठगी के शिकायतकर्ता सीए है और दूसरे तीन करोड़ गंवाने वाले अधिवक्ता हैं। एक वित्तीय प्रबंधन के ज्ञाता और दूसरे कानून के अधिकृत जानकार। ठगी को क्या माना जाए "कला या विज्ञान" । याद दिलाना उचित होगा एक जेलर साहब ने जेब कतरो पीएचडी की थी उनका सरनेम गुप्ता रहा। 
कहते हैं रुपया रूपया को खींचता है अर्थ यह है कि बड़ी रकम 103 करोड़ ने विधि के ज्ञाता का 3 करोड़ खींच लिया। इस तरह सीए ने अपना 6 करोड़ बड़े लाभ के लालच में गंवाया। 
वकील साहब और सीए दोनों प्रकरण में महिला का रोल अहम है इन दोनों ठगी में सेक्स का छौंक महत्वपूर्ण है। एक बड़े लाभ का सपना और सामने हूर बस यह मनोविज्ञान विवेक का खत्मा करने के लिए काफी है। 
हमने अपनी पिछली न्यूज़ में स्पष्ट लिखा है कि कल कोर्ट और खाकी को यह अति आत्मविश्वास रहता है कि वह अपनी रकम वसूल लगा। 2025 से बिलासपुर में ठगी का एक ऐसा ही मामला हुआ ठगने वाला गिरोह और शिकार पति पत्नी खाकी और काला कोट थे। जो ठग रहे थे उनके पास सेल कंपनी पुणा बेस थी चेहरे तब स्थानीय थे। खाकी को आभासीय मुद्रा में निवेश का लालच दिया गया भरोसे के लिए बैंक गारंटी की बात कही गई। दोनों पक्ष के बीच एक करोड़ के निवेश पर बैंक गारंटी की बात हुई। निवेश ने पुणा की सेल कंपनी के मुकाबला बिल्हा की फॉर्म दिखाई लिखित सहमति हुई और बैंक के माध्यम से 40 लाख का निवेश हुआ शेष रकम तब दी जाएगी जब बैंक गारंटी आएगी। 
बैंक गारंटी आई चकरभाठा के पीएनबी बैंक ब्रांच के नाम जिसके प्रस्तुत होने पर शाखा प्रबंधक ने फेक बताया। यहां निवेशक ने भी और शाखा प्रबंधक ने भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। वर्दी ने अपने दम पर निवेश की राशि से ज्यादा वसूल पूरा लेनदेन खातों में है और पुणा की सेल कंपनी बाजार में अभी भी फेक कार्य कर रही है। 
मूल बात विधि के क्षेत्र में न्यायालय शुल्क और अधिवक्ता शुल्क घोषित है न्यायालय शुल्क का तो पालन होता है पर दूसरे शुल्क का नहीं। यह शुल्क मनमाना है बताते हैं कि इस शुल्क की रसीद में भी कई झोल हैं। 30 करोड़ का निवेश 6 करोड़ का निवेश गंभीर बात है और लाभ 100 करोड़। 3 करोड़ की ठगी न्यूज़ में वकील साहब का नाम उजागर नहीं हुआ उन्हें वही राहत दी गई जो बलात्कार की पीड़िता को मिलती है। पर यह राहत फोरी है चालान पेश होगा और यह भेद खुलेगा इसलिए संदेह होता है कि शिकार और शिकारी के बीच समझौता होगा।