24 HNBC News
हर महीने 10 करोड़ का नुकसान आभासीय मुद्रा के काले बाजार में सेक्स का तड़का
Thursday, 02 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 3 अप्रैल 2026। 
आभासीय मुद्रा के ठगों के लिए छत्तीसगढ़ स्वर्ग के समान हो गया है और अब इस आभासीय मुद्रा/ठगी के बाजार में छुपे रूप से सेक्स का तड़का लग गया है। वर्ष 2025 में ही छत्तीसगढ़ में आभासीय मुद्रा की ठगी की रकम सुने 27 करोड़, 18 लाख, 3 करोड़, 3.80 करोड़, एक करोड़ ऐसे दर्जनों मामले बिलासपुर से रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ में होते हैं। पर ठगी के सबसे कम मामले जांजगीर जिले में है। ऐसा क्यों शोध बताता है कि ठग जांजगीर से निकलता है। बिलासपुर में टीम बनता है, पुणे में फर्जी कंपनी रजिस्टर करता है और टीम में निवेशकों को फसाने के लिए हायर की गई। कॉल गर्ल्स को रखता है इन लड़कियों की योग्यता केवल यही है कि यह लड़की है। 
ग्रामीण स्तर के पुरुष पश्चात परिधान को धारण करने वाली इन लड़कियों के मुरीद हैं और यदि इसके साथ विदेश यात्रा का मौका मिले तो क्या कहने। जितनी एफआईआर 2025 में हुई है उससे 10 गुना अधिक राशि की ठगी हुई है और छत्तीसगढ़ के बाजार में हर महीने 10 करोड रुपए ग्रे मार्केट में चला जाता है।