बिस्तर पर भड़केंगी आग कौन बुझाएगा काम क्रीड़ा पर भी महंगी पड़ेगी खाड़ी की जंग
Friday, 03 Apr 2026 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 3 अप्रैल 2026।
हमने कोविड के समय भी सबसे पहले बताया था कि बाजार में किस तरह यौन उत्तेजक दबाओं की खपत बढ़ी है और किस तरह कंडोम की बिक्री भी बढ़ी है। भारतीय दवा मार्केट में, दवा की कीमतों को झटका लगने वाला है क्योंकि दवाओं के रॉ मटेरियल का दाम बढ़ चुका है। और अब अमेरिका, इजरायल, ईरान युद्ध के चक्कर में कंडोम की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है। तो आप समझ सकते हैं कि मिसाइलें तो वहां चल रही है और असर बिस्तर तक पर दिखाई दे रहा है। कंडोम के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाला पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट अमोनिया, और सिलिकॉन ऑयल की सप्लाई में रुकावट आ गई है। इसका असर रिटेल मार्केट में भी दिख रहा है। भारत में 8000 करोड़ रुपए से ज्यादा की इस इंडस्ट्री के सूत्रों की माने तो अमोनिया की कीमत में 40 से 50 फ़ीसदी का इजाफा हो गया है। और सिलिकॉन ऑयल की कीमत भी बढ़ी है। पहले कंडोम परिवार नियोजन का साधन हुआ करता था अब स्टेटस सिंबल है। कभी 25 पैसे में तीन निरोध पुरानी बात हो गई। अब तो एक कंडोम₹700 तक का है और निराले वाइब्रेशन और कई फ्लेवरों में आता है। तो कंडोम को सस्ता रखने की बात ही नहीं है। यह एक तरफ स्टेटस सिंबल है। तो दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड को अपना आर्थिक स्तर बताने का हथियार ऐसे में जब कंडोम मार्केट में युद्ध की मिसाइल लगी है तो बिस्तर की काम क्रीड़ा अब भटकती है या ठंडी पड़ जाती है।