24 HNBC News
24hnbc असली मार्केट की रोज गोताखोरी के बावजूद आभासीय मुद्रा में विदेशी दौरे, भविष्य में बड़े घोटाले का दे रहे संकेत
Wednesday, 01 Apr 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 अप्रैल 2026। 
जब भारत के शेयर मार्केट में रोज निवेशकों का 8 - 9 लाख करोड रुपए डूब रहा है तो आभासीय मुद्रा (क्रिप्टो) ठग नए पेंत्रो के साथ काम कर रहे हैं। नई बोतल में पुरानी शराब खुद को डिसेंट्रलाइज कहने वाला lgns की एक टीम इन दोनों विदेश यात्रा पर है। ले जाने वाला पुराना पापी है और जाने वाले भविष्य में कटने वाले बकरे हैं। बाजार की अनिश्चित के बीच भारत सरकार ने क्रिप्टो को लेकर बड़ा पॉलिसी अपडेट फिलहाल टाल दिया है। सरकार ने 2023 से तैयार हो रही डिस्कशन पेपर अनिश्चितकाल के लिए रोक दी फिलहाल सरकार 30% टैक्स, 1% टीडीएस और निगरानी के जरिए ही क्रिप्टो सेंटर को नियंत्रित करना चाह रही है इसका अर्थ है अनिश्चित बनी रहेगी और lgns जैसे प्लेटफार्म जो सरकार की 11 वाली सूची में नहीं आते उसमें निवेश करने वाले कभी भी बड़े संकट में फस सकते हैं। 
हिंदी पट्टी जिम मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, छत्तीसगढ़ आता है। यह निवेशकों के लिए भी गोबर पट्टी है और ठगों के लिए स्वर्ग पट्टी तभी तो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड में ठगों ने अपना बड़ा जाल फैला रखा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में तीन फर्जी आभासीय मुद्रा इसी कारण डूबी, मजेदार बात यह थी की आभासी मुद्रा और उसका संचालक लोकल था ठगों का एक ही फंडा है। अपने निवेश ग्रुप में खाकी और काले कोट को शामिल रखो इससे आम निवेशकों को बेवकूफ बनाना आसान होता है। कालाकोट और खाकी इस भरोसे से जुड़ते हैं कि वे हुक या कुक लगाकर अपना पैसा वसूल ही लेंगे। और यह सही भी है ट्रेड कैफे में सूत्र बताते हैं कि खाकी का करोड़ से अधिक डूबा था जो कि दबाव डालकर वसूल लिया गया। पर आम शहरी ठगाने पर कहां जाएगा। आभासीय मुद्रा में तो ना आरबीआई ना सेबी और ना ही कोई अन्य जांच एजेंसी मदद करती है। आमतौर पर अभी तक बिलासपुर में आभासीय मुद्रा में हुई ठगी के प्रकरण में ना तो किसी को सजा हुई है ना ही ठगी के पैसे को होल्ड कराया जा सका है। ऐसे में विदेश यात्रा का लालच बैंकॉक पटाया थाईलैंड में मसाज भविष्य में आती महंगा पड़ने वाला है।