24hnbc कान्यकुब्ज से जिझोतिया शिक्षा नीति
Monday, 30 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 31 मार्च 2026।
अटल विश्वविद्यालय में चल रहा ब्राह्मणवाद। लगता है छत्तीसगढ़ के शिक्षा जगत में अन्य जातियां में योग्य व्यक्ति है ही नहीं, हम इस आधार पर ऐसा कह रहे हैं कि पहले एडीएन बाजपेई कान्यकुब्ज
और अब पटेरिया जिझोतिया बुंदेलखंडी ब्राह्मण ऐसा यूं ही नहीं कहा जाता है कि भाजपा सवर्णो को ही लाभ देना जानती है। एडीएन जी का कार्यकाल ही विश्वविद्यालय के गेट पर हवन आहुति देकर प्रवेश से हुआ था। जब विश्वविद्यालय नये भवन में गया तब भी ब्राह्मण धर्म के कर्म कांडों को भरपूर जगह दी गई। यहां तक की परिसर में दिनभर गायत्री मंत्र बजता रहता था। वाजपेई जी का पूरा शैक्षिक जीवन व्यवस्था का रंग देखकर बदलने वाला रहा है। जब वे दुर्गावती विवि में अर्थशास्त्र विभाग में थे तब वे इस कदर ब्राह्मणवादी नहीं थे जैसा उनका रूप अटल के कुलपति बनने पर दिखाई दिया। उन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में ब्राह्मणों का खूब ध्यान रखा। जैसी बयार दिल्ली से बह रही है कोई आश्चर्य नहीं हुआ कि तिजोरियां ब्राह्मण को कमान मिली। छत्तीसगढ़ का गठन आदिवासी हितैषी के नाम पर हुआ। भाजपा के पहले शासन में जातिवाद तो खूब चला पर अंध नहीं जैसा कि अब चल रहा है।