शासकीय शिक्षक बेच रहे टुकड़े में जमीन अमेरी में जानकार ही करते हैं अवैध प्लाटिंग का काम
Sunday, 29 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
बिलासपुर, 30 मार्च 2026।
अमेरी नगर पालिका निगम क्षेत्र के अंतर्गत नीलिमा जॉन पिता डब्लू जे राम इन दिनों अपनी पैतृक जमीन को बगैर कॉलोनाइजिंग लाइसेंस और टीएनसी अप्रूवल के टुकड़े में बेच रहे हैं। उनकी ओर से रामेश्वर प्रसाद वस्त्रकार आम सूचना देते हैं। अवैध प्लाटिंग का मामला 1000, 1200 स्क्वायर फीट कि अब तक 9 टुकड़े बेचे जा चुके हैं। जिनके खसरा नंबर 87 / 30 के बटांकन में है।
पूरी जमीन 28 नवंबर 2025 से 28 जनवरी 2026 के बीच में बेची गई। नीलिमा जाॅन ने अपनी जमीन को टुकड़े में उमाकांत साहू, आरती कौशिक, किरण अनंत, मुकेश कश्यप, शिखा तिवारी, राजेश तारले, कालेश्वर कश्यप को बेजा है। खसरे में बिल्डर के बोर्ड भी लगे दिखाई देते हैं। नगर निगम को इस अवैध प्लाटिंग पर कार्यवाही करने की फुर्सत नहीं है। आश्चर्य की बात यह है कि भूमि स्वामी नीलिमा जाॅन अपने अन्य रिश्तेदारों की जमीन को भी बेच रही है। बताया जाता है कि नीलिमा जाॅन शिक्षा विभाग में कार्यरत है।
अतः ऐसा माना जा सकता है कि उन्हें पता है कि भूखंडों को टुकड़े में रजिस्ट्री कर देना बहुत से नियमों का उल्लंघन है।