24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 17 Dec 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 27 शक संवत् 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल चतुर्थी शुक्रवार विक्रम संवत् 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 04, जमादि उल्लावल 02, हिजरी 1442 (मुस्लिम)

तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 दिसंबर सन् 2020 ई॰। सूर्यदक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त् ऋतु:। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 02 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त पंचमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र सायं 07 बजकर 04 मिनट तक उपरान्त धनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ, व्याघात योग अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरान्त हर्षण योग का आरंभ। Also Read - अंक राशिफल: 18 दिसंबर 2020 विष्टि करण अपराह्न 02 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त बालव करण का आरंभ। चंद्रमा अगले दिन प्रातः 07 बजकर 16 मिनट तक मकर उपरान्त कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय दिल्‍ली 18 द‍िसंबर : सुबह 07 बजकर 08 म‍िनट पर। सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 18 द‍िसंबर : शाम 05 बजकर 28 मिनट पर। आज के शुभ मुहूर्त : अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 57 म‍िनट से 12 बजकर 39 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से 02 बजकर 42 म‍िनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 44 म‍िनट से 10 बजकर 20 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 51 म‍िनट से रात 12 बजकर 46 मि‍नट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। रवि योग पूरे दिन रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 14 मिनट तक। आज के अशुभ मुहूर्त : राहुकाल सुब‍ह 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक। गुल‍िक काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 09 बजे म‍िनट तक। यमगंड दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 म‍िनट तक। आज का उपाय : आज के दिन लाल वस्‍त्र पहनकर भगवान श्रीलक्ष्‍मी नारायण की पूजा करें।