24 HNBC News
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन में धांधली केचुए को भी मात करता चुनाव अधिकारी
Tuesday, 24 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 मार्च 2026। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन चुनाव अधिकारी ने स्वामी भक्ति के मामले में केचुआ को भी मात दे दी है। चुनाव अधिकारी के पक्षपाती होने का सबसे बड़ा प्रमाण रजिस्टर फॉर्म सोसायटी द्वारा 26 फरवरी का यह लेटर है जिसमें रजिस्ट्रार आईएएस अधिकारी ने लिखा है कि पत्र के साथ संलग्न आवेदन पत्रों में दर्शित आपत्तियों का निराकरण कर आवेदक इस कार्यालय को अवगत करना सुनिश्चित करें। 
फरवरी के इस पत्र के आदेश को चुनाव अधिकारी ने अनदेखा कर दिया और मार्च के 17 तारीख को चुनाव की नई अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव अधिकारी महोदय को 11 आपत्तियों का निराकरण करना था और उन्होंने नहीं किया। इसके बाद नई अधिसूचना जारी होने के बाद आज तारीख 25 तक मतदाता सूची की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन की सचिव को नहीं मिली इस संदर्भ में उन्होंने एक पत्र 12:30 पर कलेक्टर रायपुर को दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि 48 घंटों के बाद अर्थात तारीख 27 को चुनाव कैसे संपन्न कराया जा सकता है जबकि सूचना अधिकारी ने ना तो सूचना पटल पर मतदाता सूची प्रदर्शित कि नहीं मांगे जाने पर दी। 
आश्चर्य जनक बात यह है कि चुनाव प्रक्रिया में शामिल अन्य पक्षों के व्हाट्सएप स्टेटस पर मतदाता सूची वायरल हो रही है सीधा अर्थ है कि चुनाव का लेवल फील्ड एक सा नहीं है और सबसे बड़ा प्रश्न चुनाव वैधानिक प्रक्रिया से हो, दुषित प्रक्रिया से हो या अवैधानिक प्रक्रिया से राज्य में संचालित 19 स्कूल जिनका संचालन विधि अनुसार जबलपुर को प्राप्त है नई समिति को कैसे दिए जा सकते हैं।