24 HNBC News
24hnbc छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए अरविंद मिश्रा
Tuesday, 24 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
बिलासपुर, 25 मार्च 2026। 
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राई की अनुशंसा पर बिलासपुर निवासी पत्रकार अरविंद कुमार मिश्रा को संघ का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
 अरविंद मिश्रा लंबे समय से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से सामाजिक एवं जनहित से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। विशेष रूप से राजनीतिक खबरों, खासकर चुनावी समय में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण और प्रभावी रही है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, अनुभव एवं समर्पण को देखते हुए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा उन्हें मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।
संघ के पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।