24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर, बेलतरा के बीच भाजपाई राजनीति में यह क्या पक रहा है
Sunday, 22 Mar 2026 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
 
बिलासपुर, 23 मार्च 2026।
खेल और ईद ने बिलासपुर शहर की भाजपाई राजनीति की बदली तस्वीर पेश की है। ईद के दिन ईदगाह चौक पर केवल एक बैनर लगा और वह भी बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का, 21 तारीख से ही शहर में लखीराम स्मृति क्रिकेट का आयोजन हो रहा है तो इसके बैनर जगह-जगह देखे जा सकते हैं। पोस्ट पर शहर विधायक अमर अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, और डिप्टी सीएम अरुण साव के अलावा केवल महापौर का फोटो है। ईदगाह चौक पर बेलतरा विधायक का पोस्टर अपने आप में बहुत से संदेश देता है। कुछ ही दिन पूर्व विष्णु कैबिनेट के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा था बिलासपुर विधायक की कुर्सी खतरे में है। विधायक बेलतरा की छवि जूदेव, अनुराग ठाकुर, योगी जैसे चेहरों को दिखाकर बनती है। उन्हें अपने अभी तक के राजनीतिक जीवन में समन्वयवादी राजनीति के स्थान पर हिंदुत्व की राजनीति को ही पकाया। ऐसे में ईदगाह चौक पर लगा पोस्टर उनके राजनीति में यू टर्न को तो नहीं दिखता...?
जबकि इसके पहले ईद के मौके पर शहर विधायक के पोस्टर सामान्य बात थे पर इस बार उनका एक भी पोस्टर नहीं दिखा। क्रिकेट लीग के पोस्टर पर बिलासपुर के तीन नेता विधायक, डिप्टी सीएम और केंद्र के राज्य मंत्री सामान्य प्लस ओबीसी की नई राजनीति की ओर इशारा है। इन पोस्टर के अलावा कुछ दिन पूर्व हुए दो कार्यक्रम को याद करें। अटल विश्वविद्यालय का दिशांत समारोह और वंदे भारत यात्रा में विधायक बेलतरा के साथ हुई घटना और दोनों घटना पर विधायक का चुप रहना और अब ईद के मौके पर बेलतरा क्षेत्र के अतिरिक्त बिलासपुर विधानसभा के ईदगाह चौक पर ईद की शुभकामनाओं पर उनका चेहरा दिख रहा है कि बिलासपुर और बेलतरा के बीच बिलासपुर की राजनीति में ओवन की आंच धीरे-धीरे बढ़ रही है